अमेरिका में भारतीय उबर चालक को कैद की सजा, अवैध रूप से लोगों की करता था एंट्री

Published : Feb 14, 2020, 06:23 PM IST
अमेरिका में भारतीय उबर चालक को कैद की सजा, अवैध रूप से लोगों की करता था एंट्री

सार

पैसा लेकर लोगों को अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कर ने वाले लोगों को लाने ले जाने के आरोप में एक भारतीय उबर चालक को एक साल कारावास की सजा सुनाई गई है।

न्यूयार्क. पैसा लेकर लोगों को अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कर ने वाले लोगों को लाने ले जाने के आरोप में एक भारतीय उबर चालक को एक साल कारावास की सजा सुनाई गई है।

चालक ने स्वीकारा अपना जुर्म

अमेरिकी अटॉर्नी ग्रांट जेक्विट ने बताया कि फिलाडेल्फिया में हाल में आकर बसे 30 वर्षीय जसविंदर सिंह को पैसे के लालच में कई अवैध विदेशियों को अमेरिका में लाने ले जाने के आरोप में बृहस्पतिवार को जेल की सजा सुनाई गई। सिंह ने स्वीकार किया कि एक जनवरी 2019 से 20 मई 2019 के बीच उसने कई विदेशियों को अपनी गाड़ी में बैठाया जबकि उसे पता था कि ये लोग अवैध रूप से सीमा पार करके आए अमेरिका में हैं।

सिंह को पिछले साल मई में किया गया था गिरफ्तार

सिंह को 20 मई 2019 को गिरफ्तार किया गया। वह उस दिन न्यूयॉर्क में एक बच्चे समेत दो विदेशियों को लेने आया था जो कनाडा से अवैध रूप से सीमा पार करके अमेरिका आए थे। उन लोगों ने सिंह को 2,200 डॉलर दिए थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Top 10 Morning News: देश-दुनिया में बड़ा भूचाल लाने वाली सुबह की 10 बड़ी खबरों के ताजा अपडेट
State Of Hormuz में बढ़ते खतरों पर UN में बोला भारत, कहा- जहाज़ों की सुरक्षा ज़रूरी