Watch Video: तेज बनने के चक्कर में गई 81 लाख की नौकरी, जानें क्यों कनाडा में भारतीय मूल का शख्स एक झटके में हुआ बेरोजगार

Published : Apr 25, 2024, 01:33 PM IST
Indian origin man

सार

मेहुल प्रजापति ने वीडियो में बताया कि वो फूड बैंक से हर महीने खाने की चीजें मुफ्त में लाता है। इस तरह से वो हर महीने सैकड़ों डॉलर आसानी से बचा लेता है। उसने वीडियो में उस खाने की चीजों को भी दिखाया, जो फूड बैंक से मिली थी।

कनाडा न्यूज। बड़े बुर्जुगों ने सही ही कहा हमें कभी-कभी उतनी ही बातें करनी चाहिए, जितनी जरूरत हो। अगर इस बात का ख्याल कनाडा में नौकरी करने वाले भारतीय शख्स रखता तो आज उसे बेरोजगार नहीं होना पड़ता। जी हां, कनाडा में रहने वाले मेहुल प्रजापति ने एक ऐसी तरकीब के बारे में बारे में बताया, जिसकी वजह से उसकी सलाना 81 लाख की नौकरी एक झटके में चली गई। पेशे से डेटा वैज्ञानिक के तौर पर काम करने वाले मेहुल ने कनाडा के फ्री फूड बैंक के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वो कैसे हर महीने सैकड़ों डॉलर बचाता है।

मेहुल प्रजापति ने वीडियो में बताया कि वो फूड बैंक से हर महीने खाने की चीजें मुफ्त में लाता है। इस तरह से वो हर महीने सैकड़ों डॉलर आसानी से बचा लेता है। उसने वीडियो में उस खाने की चीजों को भी दिखाया, जो फूड बैंक से मिली थी। उसमें फल, सब्जियां, ब्रेड, सॉस, पास्ता और डिब्बाबंद सब्जियां शामिल थीं। कनाडा में टीडी बैंक में काम वाले शख्स ने बताया कि फुड बैंक को गैर-लाभकारी संगठनों, ट्रस्टों और चर्चों द्वारा चलाया जाता है, जहां से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले लोगों को फ्री का खाना मिलता है।

 

 

कंपनी ने जारी किया संदेश

मेहुल के चैरिटी फूड बैंकों से मिलने वाले खाने का वीडियो शेयर करने के बाद कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया। कंपनी से जुड़े एक मेल का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा हुआ है कि वीडियो में शामिल व्यक्ति को बैंक से निकाल दिया गया है। वो अब टीडी में काम नहीं करता है। इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने रिएक्शन भी दिए। यूजर ने कहा कि ये दुखद है। उसने गलती की, लेकिन अब जब वह बेरोजगार है तो वह क्या करेगा?

ये भी पढ़ें: गुपचुप तरीके से US ने यूक्रेन को दिया ऐसा हथियार, जो रूसी सेना के उड़ा देगा होश, जानें क्या है वो बला?

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
Breaking: मेलबर्न में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी, भारतीय समुदाय स्तब्ध