निर्दयी मां: महिला ने अचानक वॉशरूम में दिया बच्चे को जन्म, खिड़की से मासूम को बाहर फेंक चली गई सोने

Published : Oct 19, 2020, 09:14 AM IST
निर्दयी मां: महिला ने अचानक वॉशरूम में दिया बच्चे को जन्म, खिड़की से मासूम को बाहर फेंक चली गई सोने

सार

अमेरिका में रहने वाली 23 साल की भारतीय मूल की महिला पर बच्ची की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला ने बाथरूम में नहाते वक्त बच्चे को जन्म दिया। इसे देखकर वह घबरा गई और उसने बच्चे को खिड़की से बाहर फेंक दिया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

वॉशिंगटन. अमेरिका में रहने वाली 23 साल की भारतीय मूल की महिला पर बच्ची की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला ने बाथरूम में नहाते वक्त बच्चे को जन्म दिया। इसे देखकर वह घबरा गई और उसने बच्चे को खिड़की से बाहर फेंक दिया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

मामला न्यूयॉर्क का है। यहां की रहने वाली सबिता डूकराम ने बच्ची को खिड़की से गली में फेंक दिया। उसने इसकी जानकारी किसी को देने के बजाय वॉशरूम साफ किया, नहाया और सो गई। 

'नहा कर सोने चली गई'
महिला ने पूछताछ में अफसरों को बताया, ''मैं बाथरूम में नहाने गई थी, तभी बच्चे का जन्म हुआ। मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या करूं। मुझे माफ कर दो। मैं घबरा गई और बच्चे को बाथरूम की खिड़की से बाहर फेंक दिया। इसके बाद मैंने नहाया और सोने चली गई।''

पड़ोसियों ने सुनी बच्चे की आवाज
पड़ोसियों ने मासूम की आवाज सुनी, इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बच्चे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे के फ्रैक्चर समेत कई गंभीर चोटें आई हैं। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं, सबिता पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया है। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nobel Peace Prize 2026: मजदूर परिवार की बेटी कैसे पहुंचीं नोबेल तक! कौन हैं नवी पिल्लै?
H-1B Visa Row: JD Vance के ‘बंधुआ मजदूर’ बयान पर भारत का कड़ा ऐतराज, क्यों जताई आपत्ति?