रविवार से लापता था भारतीय शांति रक्षक, कांगो झील में मिला शव

Published : Sep 14, 2019, 04:20 PM ISTUpdated : Sep 14, 2019, 04:21 PM IST
रविवार से लापता था भारतीय शांति रक्षक, कांगो झील में मिला शव

सार

कांगो में नाव में सफर करने के दौरान डूब गए भारतीय शांति रक्षक का शव बरामद कर लिया गया है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। भारत से प्राप्त मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात थे

संयुक्त राष्ट्र. कांगो में नाव में सफर करने के दौरान डूब गए भारतीय शांति रक्षक का शव बरामद कर लिया गया है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। भारत से प्राप्त मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात थे और वह आठ सितंबर को कीवू झील में कश्ती पर गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को यहां कहा कि कीवू झील में डूबने वाले भारत के शांतिरक्षक का शव बरामद कर लिया गया है। वह रविवार से लापता था।

महासचिव की विशेष प्रतिनिधि और कांगो में मिशन की प्रमुख लीला जेरुगी ने शांतिरक्षक के परिवार एवं दोस्तों और साथ ही भारत सरकार और वहां के लोगों के प्रति संवेदनाएं जताई।

(नोट- यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Top 10 News Today: दिल्ली से दुनिया तक हलचल, ट्रंप-किम की मुलाकात पर क्यों टिकी नजरें?
RJ Mite Death: Breaking Bad के एक्टर का 34 साल की उम्र में निधन, जानें कौन थे RJ मिटे?