29 साल बाद भारतीय राष्ट्रपति ने किया जापान का दौरा, राज्याभिषेक में हुए शामिल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द मंगलवार को जापान के नए सम्राट नारुहितो के राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए। नारुहितो के पिता एवं सम्राट अकिहितो ने इस साल के शुरू में बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों से राजसिंहासन छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी।

Asianet News Hindi | Published : Oct 22, 2019 2:34 PM IST

तोक्यो. राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द मंगलवार को जापान के नए सम्राट नारुहितो के राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए। नारुहितो के पिता एवं सम्राट अकिहितो ने इस साल के शुरू में बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों से राजसिंहासन छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। इसके बाद नारुहितो के लिए सम्राट बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ। क्योको (राजमहल) में 30 मिनट तक चले नारुहितो के राज्याभिषेक समारोह में लगभग 190 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की हस्तियों सहित लगभग दो हजार अतिथि शामिल हुए।

जापान के 126वें सम्राट बने नारुहितो
समारोह में प्राचीन प्रोटोकॉल, विशिष्ट परंपराओं और साम्राज्य के वैभव की झलक दिखी जो लगभग दो हजार साल पुराना बताया जाता है। राज्याभिषेक संबंधी रस्में पूरी होने के बाद सम्राट अकिहितो ने 'क्राइसैंथिमम थ्रोन' (राजसिंहासन) अपने बेटे नारुहितो के हवाले कर दिया और इस तरह नारुहितो देश के 126वें सम्राट बन गए। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि कोविन्द सम्राट नारुहितो के राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए। कोविन्द दो देशों-फिलीपीन और जापान की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार को यहां पहुंचे।

Latest Videos

29 साल बाद भारतीय राष्ट्रपति की जापान यात्रा 
भारत के किसी राष्ट्रपति की 29 साल बाद यह पहली जापान यात्रा है। उनसे पहले 1990 में तत्कालीन राष्ट्रपति आर वेंकटरमण जापान के सम्राट (एमेरिटस) अकिहितो के राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए थे। सम्राट नारुहितो ने ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भी पढ़ाई की है और वह विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले पहले जापानी सम्राट हैं। पूर्व सम्राट एवं अपने 85 वर्षीय पिता अकिहितो के पद त्यागने के बाद राजसिंहासन एक मई को नारुहितो के उत्तराधिकार में आ गया था।

अकिहितो लगभग 200 वर्षों में ऐसे पहले सम्राट रहे जिन्होंने बढ़ती उम्र और गिरते स्वास्थ्य की वजह से राजसिंहासन त्याग दिया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev