कौन है प्रियंका तिवारी? जिसने US में की अपने 10 साल के बेटे की हत्या, घर में ही सड़ा डाली लाश

Published : Dec 25, 2023, 11:40 AM IST
crime

सार

अमेरिका के नार्थ कैरोलिना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रियंका तिवारी नाम की एक भारतीय महिला को अपने ही बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

Who is Priyanka Tiwari. अमेरिका के नार्थ कैरोलिना में रहने वाली प्रियंका तिवारी नाम की महिला पर अपने ही 10 साल के बेटे की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। बच्चे का शव सड़ी हालत में उसके ही घर से बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर हत्या के साथ ही चाइल्ड एब्यूज का केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार महिला ने न सिर्फ अपने बेटे की हत्या की बल्कि घर में उसकी लाश को सड़ने के लिए छोड़ दिया।

महिला ने ही दी पुलिस को जानकारी

अमेरिकी पुलिस ने बताया है कि 33 साल की प्रियंका तिवारी ने 911 पर कॉल किया और बताया कि उसका बेटा रिस्पांस नहीं कर रहा है। अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीपीआर दिया गया लेकिन बच्चे की बॉडी में कोई हरकत नहीं हुई। इस दौरान पुलिस ने नोटिस किया कि यह लाश तो सड़ने लगी है और इसकी हत्या कई दिन पहले ही कर दी गई है। अधिकारियों ने घर में कई तरह के फूड आइटम भी पाए और यह नोटिस किया गया कि मौत से पहले बच्चे का कई किलो वजन कम हो गया था, यानि इसे खाना तक नहीं दिया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि महिला ने जान बूझकर ऐसा किया जिसकी वजह से ही बच्चे की मौत हो गई। हालांकि अभी तक मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं किया जा सका है।

हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार

पुलिस ने मृत बच्चे की मां प्रियंका तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भारत में रहने वाले इनके रिश्तेदार कई दिनों से फोन कॉल्स कर रहे थे लेकिन यह महिला कोई जवाब नहीं दे रही थी। अधिकारियों ने ऐसे करीब 8 फोन कॉल्स की बात कही है। यह भी बताया जा रहा है कि यह लड़का अकेला हो गया था। पुलिस ने बताया कि इसके रिश्तेदार भी कई दिनों से इधर नहीं आए थे। पड़ोसियों ने भी पुलिस को यह जानकारी दी थी। भारतीय समुदाय के लोगों के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि वे इसकी उम्मीद नहीं करते थे क्योंकि सभी लोग काफी मिलनसार थे।

यह भी पढ़ें

कौन था जिहादी गुरू अब्दुल्ला शाहीन? पाकिस्तान में एक और आतंकी को अज्ञात ने उतारा मौत के घाट

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

स्वीडन ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से किया सम्मानित
Congo में 80 लोगों की मौत के बाद दुनिया अलर्ट, आखिर कितना जानलेवा है इबोला वायरस?