88 बार शादी करने वाले किसान की अनोखी कहानी

Published : Jan 23, 2025, 08:07 PM IST
88 बार शादी करने वाले किसान की अनोखी कहानी

सार

इंडोनेशिया के 63 वर्षीय कान ने 88 बार शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया है। 14 साल की उम्र में पहली शादी के बाद पत्नी के छोड़कर जाने के बाद से उन्होंने बार-बार शादी की है। अब वो अपनी एक पूर्व पत्नी से दोबारा शादी करने जा रहे हैं।

कई लोग शादी के लिए एक लड़की नहीं मिलने की शिकायत करते हैं, लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि एक शख्स ने 88 बार शादी रचाई है? जी हां, ये सच है। ये घटना इंडोनेशिया की है। 63 साल के एक शख्स ने 88 बार शादी की है। इस शख्स का नाम कान है। इन्हें "प्लेबॉय किंग" भी कहा जाता है।

इस शख्स के इतनी बार शादी करने के पीछे एक वजह है। दरअसल, पहली शादी कान की 14 साल की उम्र में हुई थी। लेकिन उनकी पत्नी दो साल बाद ही उन्हें छोड़कर चली गई। कान का कहना है कि उनकी अजीब हरकतों से तंग आकर पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई, जिसके बाद उन्होंने बार-बार शादी की। हालांकि, कान ने ये नहीं बताया कि उन्होंने कौन सी अजीब हरकतें की थीं। 

कान ने जिन महिलाओं से शादी की, उनमें से कई उनकी पूर्व पत्नियां भी हैं। कान का कहना है कि वो महिलाओं का सम्मान करते हैं, इसलिए वो उनसे दूर होने के बाद भी उनसे प्यार करती हैं और दोबारा शादी के लिए तैयार हो जाती हैं। कान पेशे से किसान हैं और इंडोनेशिया के पश्चिम जावा के मजलेंगका में रहते हैं। अब कान फिर से चर्चा में हैं क्योंकि वो अपनी एक पूर्व पत्नी से दोबारा शादी करने जा रहे हैं। 

'पहले हम दोनों एक महीने तक साथ रहे। फिर अलग हो गए। लेकिन हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। इसलिए अलग होने के बाद फिर से हमारे बीच प्यार हो गया। इसी वजह से हम दोबारा शादी कर रहे हैं', कान ने बताया। 'मैं हमेशा वही करता हूँ जो महिलाएं पसंद करती हैं। मैं उनके साथ खिलवाड़ नहीं करता। मैं उनकी भावनाओं का सम्मान करता हूँ। मुझे महिलाएं पसंद हैं। लेकिन मुझे अनैतिक संबंध पसंद नहीं हैं। इसलिए मैं शादी करता हूँ।' हालांकि, महिलाएं कान से शादी के लिए कैसे राजी हो जाती हैं और उनकी इतनी शादियों से कितने बच्चे हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?