Putin Iran Israel Neutrality: अमेरिका द्वारा ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकानों फोर्दो (Fordow), नतांज़ (Natanz) और इस्फहान (Isfahan) पर बमबारी के बाद सारी दुनिया की निगाहें रूस पर है। हालांकि, रूस का अभी तक सीधे हस्तक्षेप न किए जाने से कई सवाल उठ रहे हैं। उधर, ईरान लगातार रूस से मदद की अपील कर रहा है। लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसका रणनीतिक जवाब दिया है। साथ ही साथ वह मध्यस्थता के लिए भी तैयार दिख रहे।
St. Petersburg International Economic Forum के दौरान पुतिन ने कहा: मैं आपका ध्यान इस ओर दिलाना चाहता हूं कि इज़राइल में करीब 20 लाख लोग पूर्व सोवियत संघ और रूस से जाकर बसे हैं। आज यह लगभग एक रूसी-भाषी देश बन चुका है। और हम इस तथ्य को हमेशा ध्यान में रखते हैं।
पुतिन के इस बयान को लोग ईरान का साथ न देने की रणनीतिक वजह मान रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि रूस के लिए इज़राइल और ईरान दोनों के साथ संतुलन बनाए रखना जियोपॉलिटिकली आवश्यक हो गया है।
रूस के समर्थन पर सवाल उठाने वालों को पुतिन ने उकसाने वाले (provocateurs) कहा और स्पष्ट किया कि रूस की अरब और इस्लामिक दुनिया के साथ भी गहरी मित्रता है। उन्होंने कहा कि रूस की 15% आबादी मुस्लिम है और रूस इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) का पर्यवेक्षक सदस्य (Observer) भी है।
अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख nuclear enrichment facilities पर 14,000 किलो के बंकर बस्टर बम गिराकर Operation Midnight Hammer को अंजाम दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों को सफल मिलिट्री ऑपरेशन बताया। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के परमाणु केंद्र पूरी तरह खत्म कर दिए गए हैं।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने स्पष्ट किया कि जब तक हम बदला नहीं लेंगे, शांति वार्ता की कोई संभावना नहीं। उन्होंने कहा कि हम पहले से ही वार्ता की मेज़ पर थे, पर अमेरिका और इज़राइल ने उस मेज़ को ही उड़ा दिया।
पुतिन ने ईरान-इज़राइल संघर्ष में युद्धविराम (Ceasefire Deal) के लिए मध्यस्थता की पेशकश की थी लेकिन ट्रंप ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि मुझे एक एहसान करो, पहले अपने रूस में शांति लाओ। इस पर बाद में बात करना।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।