
खर्तूम: अफ्रीकी देश सूडान में सिविल वॉर (Civil War in Sudan) जारी है। यहां आर्मी और पैरामलिट्री फोर्स के बीच सत्ता पर कब्जे को लेकर आमने-सामने हैं। अब तक देश में 400 से ज्यादा लोग हिंसा में मारे जा चुके हैं, जबकि 3700 लोग घायल हो चुके हैं। इस बीच 72 घंटे के सीजफायर का ऐलान किया गया है। ये घोषणा अमेरिका और सऊदी अरब (Saudi Arab) की तरफ से की गई मध्यस्थता के बाद हुई है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इसकी जानकारी दी है। सीजफायर के ऐलान के बाद भारत ने अफ्रीका में फंसे भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत के मिशन कावेरी की शुरुआत हो चुकी है। पहले बैच में 278 भारतीयों को वापस लाने के लिए नेवी की INS सुमेधा पोर्ट (Sumedha Port) सुडान से जेद्दा के लिए निकल चुकी है। बता दें कि सूडान में पिछले 10 दिनों से लड़ाई जारी है। देश-दुनिया में देश लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन आज भी बहुत से लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि सूडान अफ्रीकी देश है या अरबी। ऐसे में अगर आपको भी इस बात की जानकरी नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
कहां है सूडान?
बता दें कि सूडान भौगोलिक रूप से उप-सहारा अफ्रीका और मध्य पूर्व के क्रॉस रोड पर स्थित है और लाल सागर में फैला हुआ है। सूडान उत्तर में लीबिया और मिस्र, पश्चिम में चाड, दक्षिण-पश्चिम में मध्य अफ्रीकी गणराज्य, दक्षिण में दक्षिण सूडान, दक्षिण-पूर्व में इथियोपिया और पूर्व में इरिट्रिया सहित सात देशों के साथ सीमाएं साझा करता है। व्हाइट और ब्लू नील सूडान की राजधानी खार्तूम में मिलते हैं और नील नदी में विलय हो जाते हैं, जो मिस्र के माध्यम से भूमध्य सागर में बहती है।
सूडान अरबी या अफ्रीकी देश
सूडान एक अफ्रीकी और अरब देश है, जिसमें अरबी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यहां 97% से अधिक आबादी सुन्नी मुसलमानों की है। इसके अलावा यहां एक छोटा ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय है। देश में मुसलमानों का वर्चस्व है, जिनमें से अधिकांश अरबी बोलते हैं और अधिकांश भाग जातीय समुदाय रहता है।
सूडान में बोली जाने वाली भाषाएं
सूडान में लगभग 1000 भाषाएं बोली जाती हैं। इनमें से अधिक भाषाएं स्वदेशी हैं, जिनमें न्युबियन, ता बेदावी और नीलोटिक और निलो-हैमिटिक शामिल हैं। यहां अरबी आधिकारिक भाषा है, जो आधी से अधिक आबादी द्वारा बोली जाती है। इसके अलावा कुछ लोग इंग्लिश भी बोलते हैं।
सूडान का सबसा बड़े शहर
सूडान में एक तिहाई आबादी शहरों या कस्बों में रहती है। शेष 70 प्रतिशत गांव में बसी है। सूडान के अधिकांश प्रमुख शहर या तो नील नदी या लाल सागर के किनारे स्थित हैं। ओमडुरमैन देश का सबसे बड़ा शहर है। इसकी आबादी 2,395,013 है। वहीं, अगला नंबर खर्तूम का है, जहां की आबादी 1,974,647 है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।