
Israel-Hamas War: इजरायल और हमास, सीज़ फायर के लिए बातचीत को राजी हो गए हैं। इजरायल ने अपने इंटेलीजेंस चीफ को गाजापट्टी युद्ध विराम वार्ता के लिए भेजने का ऐलान किया है। हमास भी युद्ध रोकने के लिए दोनों तरफ से पहल किए जाने की बात कही है। अमेरिका ने भी उम्मीद जतायी है कि हमास नेता याह्या सिनवार की हत्या के बाद युद्ध विराम का रास्ता सबसे बेहतर साबित होगा। हालांकि, पिछले साल भर से इस लड़ाई को रोकने के प्रयास हो रहे हैं लेकिन सभी विफल साबित हुए हैं। मिस्र की मध्यस्थता पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सराहना की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमास का दोहरा स्थित लीडरशिप का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को काहिरा में मिस्र के अधिकारियों के साथ गाजा युद्ध विराम से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा किया।
एक अधिकारी ने बताया कि हमास ने लड़ाई रोकने के लिए तत्परता व्यक्त की है लेकिन इजरायल को युद्ध विराम के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। गाजा पट्टी से हटना चाहिए। विस्थापित लोगों की वापसी की अनुमति देनी चाहिए साथ ही गाजा में मानवीय सहायता पहुंचे इसकी भी अनुमति मिलनी चाहिए। काहिरा में मीटिंग, मिस्र के युद्ध विराम वार्ता को फिर से शुरू करने के चल रहे प्रयासों का हिस्सा थी।
इजरायल-हमास युद्ध की शुरूआत 7 अक्टूबर 2023 को हुआ था। हमास ने इजरायल पर 5 हजार रॉकेट्स से एक साथ हमला किया था। साथ ही सैकड़ों लड़ाकू सैनिकों ने हमला कर खूनखराबा किया। इजरायल पर हुए हमले में हमास द्वारा कम से कम 1206 लोगों की मौत हुई। इनमें अधिकतर नागरिक थे। हमास ने करीब 250 लोगों को बंधक भी बना लिया था। इस हमले के बाद हमास के खात्मे के लिए इजरायल ने गाजापट्टी को नेस्तनाबूद कर दिया। गाजा में लाखों नागरिक पलायन कर चुके हैं। इजरायली हमले में गाजा में 42,847 लोग मारे गए हैं,जिनमें से अधिकांश नागरिक हैं। इन आंकड़ों को संयुक्त राष्ट्र संघ भी सही मानता है।
यह भी पढ़ें:
क्या इंसान अब भी बदल रहे हैं? तिब्बत के लोगों का अनोखा राज!
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।