इजरायल ने गाजा पर दागी मिसाइलें, राफा में बरसे बम के गोले, शहर खाली करने की चेतावनी

Published : May 12, 2024, 07:57 AM IST
israel attack 2.jpg

सार

इजरायल और हमास युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी इजरायल ने गाजा के राफा शहर में हमले किए थे। इसके साथ ही इजरायल ने सैन्य कार्रवाई की संभावनाओं को देखते हुए लोगों से शहर खाली करने की चेतावनी दी है।

वर्ल्ड न्यूज। इजरायल हमास युद्ध के बीच सेंट्रल गाजा में हमलों के बीच राफा शहर को खाली करने की चेतावनी जारी की गई है। इजरायल ने गाजा के राफा शहर वासियों को संभावित हमलों को देखते हुए पीछे हटने को लेकर अलर्ट जारी किया है। शनिवार को इजरायली हमलों ने राफा सहित गाजा के कुछ हिस्सों को भी प्रभावित किया। ऐसे में राफा शहर वासियों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ रहा है। युद्ध विराम न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इजरायली सेना का उत्तरी गाजा में घुसने का दावा 
इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में सैन्य अभियान तेज कर दिया है। इसके साथ ही यह भी दावा किया है कि सेना ने उत्तरी गाजा में घुसना शुरू कर दिया है। यह भी कहा है कि यहां आतंकवादी समूह हमास फिर से संगठित हो रहा है। इजरायल ने कहा कि राफा शहर में भी अब वह हमलों को बढ़ाने के लिए तैयार है।

पढ़ें Hamas Video: इजरायल ने दिखाया हमास का घिनौना सच, वीडियो देख यकीन करना होगा मुश्किल

मध्य गाजा में हुए हमलों कुल 21 मौतें
इजरायल में मध्य गाजा में हुए हमलों में कुल 21 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। सभी के शव दीर अल-बलाह शहर के अल अक्सा शहीद अस्पताल ले जाया गया था। हेल्प लाइन सेंटर के कैंपस में शव सफेद कपड़ों से ढंके पड़े थे। इन शवों में महिलाएं, पुरुष समेत बच्चों के शव भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर ऐसे तस्वीरें भी सामने आई हैं जो दिल को झकझोरकर रख देती है। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हुआ हमला
गाजा के राफा शहर में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिस्र के साथ क्रॉसिंग के पास ताबड़तोड़ हवाई हमले किए गए। शहर के ऊपर धुआं उठता देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि अन्य हमले उत्तरी गाजा में हुए। इजरायल की राफा शहर में और हमले की चेतावनी से हम घर छोड़कर जाने को मजबूर हो गए है। घर पर रहे तो हमलों में परिवार की जान जोखिम में पड़ सकती है। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैटरी से निकली चिंगारी ने ली 20 जान, एक प्रेगनेंट महिला भी शामिल- देखें इंडोनेशिया आग का VIDEO
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह