इजरायल और हमास के बीच पिछले 7 महीनों से युद्ध लड़ रहे है। इसमें अब तक हजारों लोगों की जानें जा चुकी है। हालांकि, इसके बावजूद युद्ध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।

Israel Hamas war: इजरायल और हमास के बीच पिछले 7 महीनों से युद्ध लड़ रहे है। इसमें अब तक हजारों लोगों की जानें जा चुकी है। हालांकि, इसके बावजूद युद्ध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच इजरायल ने एक ऐसी वीडियो दुनिया को दिखाई है, जिसे देखकर हमास के असलियत का अंदाजा लग जाएगा। वायरल वीडियो में हमास के खूंखार आतंकी गाजा के लोगों को ही अपने बंदूक का निशाना बना रहे हैं। इजरायली सेना के मुताबिक हमास के आतंकी इसलिए गोली चला रहे हैं, क्योंकि उन्होंने लोगों पर मानवीय सहायता चुराने का आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर आतंकियों ने नागरिकों पर खुली गोलीबारी कर दी। इसमें एक व्यक्ति को गोली भी लग जाती है, जिसकी वजह से घायल होकर जमीन पर गिर जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

https://x.com/OliLondonTV/status/1789067299254620372

हमास से जुड़े वीडियो में नागरिकों के एक समूह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस दौरान वे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भी भागते नजर आ रहे हैं। हमास का आतंकवादी शासन अपने ही लोगों के साथ इसी तरह व्यवहार करता है, जिसकी सच्चाई इजरायल दिखाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में होने वाली किसी भी मौत को युद्ध के हताहतों में शामिल कर दिया जाता है और इसका दोष इजरायल पर मढ़ दिया जाता है।

ये भी पढ़ें: एलन मस्क ने शेयर की धरती की ऐसी तस्वीर, जो पहले कभी किसी ने भी नहीं होगी देखी