3 Big News: ISIS से ज्यादा खूंखार है हमास, भारत के सपोर्ट पर इजरायल का छलका दर्द, म्यूजिक फेस्टिवल में लाशों का अंबार

Published : Oct 09, 2023, 08:24 AM ISTUpdated : Oct 09, 2023, 07:01 PM IST
Israel Hamas War

सार

इजरायल के किबुत्ज रीम में म्यूजिक फेस्टिवल साइट से 260 लाशें मिली हैं। यहां हमास के आतंकियों ने हमला किया था। इजरायल ने हमास को ISIS से ज्यादा खूंखार बताया है। 

तेल अवीव\नई दिल्ली। इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच लड़ाई (Israel Hamas war) जारी है। इजरायल ने हमास को ISIS से भी अधिक खूंखार आतंकी समूह बताया है। गाजा पट्टी के पास इजरायल में जिस जगह म्यूजिक फेस्टिवल हो रहा था वहां से 260 शव मिले हैं। भारत ने हमास के खिलाफ जंग में इजरायल के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।

भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने रविवार को कहा कि उनके देश को भारत से बहुत मजबूत समर्थन की आवश्यकता होगी। भारत खुद आतंकवाद से प्रभावित रहा है। यह आतंकवाद की चुनौती को जानता है। गिलोन ने आरोप लगाया कि हमलों में ईरान का हाथ है। उसने हमास को हथियारों की आपूर्ति की। गिलोन ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि दुनिया के सभी देश सैकड़ों इजरायली नागरिकों की अकारण हत्या और अपहरण की निंदा करेंगे। यह अस्वीकार्य है।

नरेंद्र मोदी ने इजराइल के साथ व्यक्त की थी एकजुटता

इजरायल पर हमास के अब तक के सबसे बड़े हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने शनिवार को इजराइल के साथ एकजुटता व्यक्त की थी। उन्होंने इसे "आतंकवादी हमला" बताया था और निंदा की थी। पीएम ने ट्वीट किया था, "इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। इस कठिन घड़ी में हम इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।"

 

 

म्यूजिक फेस्टिवल साइट से मिली 260 लाशें

हमास ने शनिवार को हमला किया था। इस दिन इजरायल में धार्मिक छुट्टी थी। दक्षिणी इजराइल में गाजा के नजदीक किबुत्ज रीम के पास नेचर पार्टी नाम का म्यूजिक फेस्टिवल आयोजित किया गया था। इसमें हजारों लोग जुटे थे। हमास के हमलावरों ने उनपर हमला किया और अंधाधुंध फायरिंग कर लाशें बिछा दी। यहां से 260 लाशें मिली हैं।

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: 1000 से अधिक लोगों की मौत, अमेरिका-फ्रांस के नागरिकों की भी हत्या

ISIS से ज्यादा खूंखार है हमास

हमास के हमले पर इजरायल ने कहा है कि यह उनका 9/11 है। इजरायली सेना के प्रवक्ता ने कहा कि हमास के आतंकी ISIS से ज्यादा खूंखार हैं। इन्होंने निर्देश लोगों का नरसंहार किया है। हमास ने सैकड़ों इजरायलियों की हत्या की। दर्जनों लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें- इजरायल या हमास: किसके पास है अधिक सैन्य क्षमता? परमाणु बम से भी क्यों नहीं डर रहा हमास

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Sydney Attack: कौन है सिडनी के हमलावर से भिड़ने वाला बहादुर शख्स, लोग बता रहे हीरो
Sydney: अपनी जान जोखिम में डाल कैसे हमलावर से भिड़ गया शख्स, Watch Video