यहूदियों के साथ क्या करना चाहता है हमास, ग्रीन प्रिंस ने खोले आतंकी पिता के राज

Published : Oct 26, 2023, 12:31 PM ISTUpdated : Oct 26, 2023, 12:32 PM IST
Israel Hamas War

सार

ग्रीन प्रिंस के पिता हमास के फाउंडर सदस्य हैं। उन्हें पिछले हफ्ते ही हमास के 60 नेताओं के साथ वेस्ट बैंक से गिरफ्तार किया गया है। उनका मकसद सिर्फ इजराइल तक ही नहीं पूरी दुनिया को लेकर है। बेटे ने आतंकी पिता के मंसूबे दुनिया को बताए हैं।

Israel Hamas War : इजराइल-हमास के बीच चल रहे वॉर के बीच अब फलीस्तीन आतंकी संगठन हमास (Hamas) के फाउंडर के बेटे ने कई अहम और सनसनीखेज राज खोले हैं। हमास संस्थापक शेख हसन यूसुफ के बेटे मोसाब हसन यूसुफ जो हमास से अलग होकर इजरायली सिक्योरिटी एजेंसी शिन बेट के लिए काम करते हैं, उन्होंने कई ऐसी बातें बताई हैं जो हैरान करने वाली हैं। उन्होंने इस्लाम धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया है। उन्हें 'ग्रीन प्रिंस' नाम से जाना जाता है। मोसाब ने दुनिया को आगाह करते हुए बताया है कि उनके पिता पूरी दुनिया से यहूदियों का नामो-निशान मिटा देना चाहते हैं। उनका मकसद पूरी दुनिया में शरिया कानून स्थापित करना है। बता दें कि ग्रीन प्रिंस के पिता को हमास के 60 नेताओं के साथ पिछले हफ्ते ही वेस्ट बैंक से गिरफ्तार किया गया है।

कौन हैं ग्रीन प्रिंस

ग्रीन प्रिंस यानी मोसाब हसन यूसुफ ने इजरायल की शिन बेट के लिए 1997 से 2007 तक जासूसी का काम किया था। उन्होंने इजरायल को कई ऐसी अहम जानकारियां दी हैं, जिनकी वजह से आत्मघाती हमले रोकने में मदद मिली। अब मोसाब अमेरिकी नागरिकता अपना चुके हैं। फिलहाल अमेरिका में ही रहते हैं। सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके पिता और हमास कभी न खत्म होने वाला धार्मिक युद्ध लड़ रहे हैं। हमास के इरादों को खुलकर सामने रखते हुए उन्होंने बताया कि 'हमास राजनीतिक सीमाओं को नहीं मानता है। वह एक धार्मिक आंदोलन चला रहा है। वो इजरायल को मलबे में तब्दील कर उस पर एक इस्लामी राज स्थापित करना चाहता है।'

यहूदियों को लेकर हमास के मंसूबे क्या हैं

मोसाब ने बताया कि हमास का मकसद ही यहूदियों और इजराइल को मिटा देना है। इजराइल का समर्थन करने वाले हर शख्स को वो मिटा देना चाहता है। मोसाब ने बताया, 'हमास की महत्वाकांक्षा का अंत यही नहीं होता है। क्योंकि वह दुनियाभर में इस्लामिक राज्य फैलाना चाहता है।'

इजराइल पर हमले के पीछे हमास का मुख्य मकसद

मोसाब ने बताया कि 'हमास को जब भी वित्तीय मदद की आवश्यकता पड़ती है, वो इजराइल से युद्ध करने लगता है। हमास, पैसों के लिे खून और हर कुछ करना चाहता है। वो बच्चों-महिलाओं का खून बहाता है। इसे रोकना होगा। इसका अंत नहीं किया गया तो इसकी कीमत भी दुनिया को ही चुकानी होगी। मुझे इजराइल को लेकर काफी दुख है। मैं ये भी नहीं जानता कि हमास को खत्म करने कितने सैनिकों को अपनी जान गंवानी होगी।'

ISIS से भी खतरनाक है हमास

मोसाब हसन यूसुफ ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, 'हमास आतंकी संगठन ISIS से ज्यादा खतरनाक है। इजरायल को गाजा में हमास को उखाड़ फेंकने की जरूरत तो है कि साथ ही उसे कतर की राजधानी दोहा, लेबरानी की राजधानी बेरूत से भी इसके सिर को पूरी तरह कुचल देना चाहिए। ताकि वो दोबारा से सिर न उठा पाए।'

इसे भी पढ़ें

कहां से निकलेगा इजराइली बंधकों की रिहाई का रास्ता? हमास के प्रभावशाली शख्स ने बताया

 

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?