जानें कौन है 22 लोगों का हत्यारा, देता था गन चलाने की ट्रेनिंग, अमेरिकी सेना से है नाता

Published : Oct 26, 2023, 11:42 AM IST
Robert Card

सार

अमेरिका के लेविस्टन में रॉबर्ट कार्ड नाम के व्यक्ति ने 22 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। वह रजिस्टर्ड गन इंस्ट्रक्टर और अमेरिकी सेना का रिजर्व सैनिक है।

लेविस्टन। अमेरिका के मेन राज्य के लेविस्टन में बुधवार की रात कई जगह सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुईं। इसके चलते 22 लोग मारे गए और करीब 60 घायल हो गए। यह गोलीबारी रॉबर्ट कार्ड नाम के व्यक्ति ने की है। 40 साल का रॉबर्ट रजिस्टर्ड गन इंस्ट्रक्टर है। वह लोगों को बताता था कि किस तरह बंदूक का इस्तेमाल करना है। मास शूटिंग के लिए उसने बड़े कैलिबर की सेमी ऑटोमैटिक राइफल का इस्तेमाल किया। वह अमेरिकी सेना का रिजर्व सैनिक है।

मानसिक बीमारी का शिकार है रॉबर्ट

रॉबर्ट मानसिक बीमारी का शिकार है। उसे मतिभ्रम की शिकायत थी। इसके लिए मेंटल हॉस्पिटल में इलाज के बाद हाल ही में रॉबर्ट को छुट्टी मिली थी। स्थानीय पुलिस ने फेसबुक पर रॉबर्ट कार्ड की तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वह बॉलिंग एली के अंदर राइफल ले जा रहा था। पुलिस ने कहा कि उसे "सशस्त्र और खतरनाक माना जाना चाहिए।"

रॉबर्ट को सुनाई देती थी अजीब आवाजें

लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार रॉबर्ट को अजीब आवाजें सुनाई देती थी। उसने हाल में सैको में नेशनल गार्ड बेस को गोली मारने की धमकी दी थी। 2023 की गर्मियों के दौरान रॉबर्ट को दो सप्ताह के लिए मेंटल हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए भेजा गया था। बाद में उसे हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी सेना के रिजर्व जवान ने लेविस्टन में की गोलीबारी, 22 लोगों की मौत, 60 घायल

तीन बच्चों का पिता है रॉबर्ट, दो बार मिला तलाक

रॉबर्ट को दो बार तलाक दिया गया है। वह तीन बच्चों का पिता है। घरेलू हिंसा और अन्य अपराध का उसका इतिहास रहा है। उसे कई बार गिरफ्तार किया गया था। उनकी पूर्व पत्नियों में से एक ने उनके खिलाफ निरोधक आदेश प्राप्त किया था।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US has 'absolute confidence' in India as trusted partner: Ambassador
High-level Quad meeting in Philippines in two weeks, says US envoy