अमेरिका के लेविस्टन में कई जगह गोलीबारी हुई है। इसके चलते 22 लोगों की मौत हुई है और करीब 60 लोग घायल हुए हैं। हमलावर फरार हो गया है। 

लेविस्टन। अमेरिका के लेविस्टन में बुधवार की रात कई जगह गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें 22 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि कई जगहों पर गोली चली है। इसमें रेस्तरां और बॉलिंग एली शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेन स्टेट पुलिस ने लोगों से कहा है कि गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं इसलिए अपने घरों या सुरक्षित जगह पर शरण लें। हमलावर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। कम से कम 60 लोग घायल हुए हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कितने घायलों को गोली लगी है।

पुलिस ने जारी की संदिग्ध की तस्वीर
पुलिस ने लेविस्टन में गोलीबारी करने वाले संदिग्ध की तस्वीर जारी की हैं। इसे एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है।

पुलिस ने उस कार की तस्वीर जारी की है जिसका इस्तेमाल हमलावर ने किया था। लेविस्टन पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि गोलीबारी के सिलसिले में एक वाहन की तलाश कर रहे हैं, जिसका फ्रंट बम्पर काले रंग का है।

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मेन के गवर्नर और सांसदों से की बात

लेविस्टन गोलीबारी के बारे में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मेन के गवर्नर और सांसदों से बात की है। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली है। व्हाइट हाउस प्रेस कार्यालय ने बताया है कि राष्ट्रपति ने गोलीबारी को लेकर मेन को पूर्ण संघीय समर्थन की पेशकश की है।

यह भी पढ़ें- जानें कौन है 22 लोगों का हत्यारा, देता था गन चलाने की ट्रेनिंग, अमेरिकी सेना से है नाता

पुलिस ने की हमलावर की पहचान

लेविस्टन पुलिस विभाग ने हमलावर की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में की है। 40 साल के कार्ड ने ताकतवर राइफल से गोलीबारी की। वह बंदूक चलाने की ट्रेनिंग देता था। कार्ड अमेरिकी सेना का रिजर्व सैनिक था। रॉबर्ट कार्ड को हाल ही में मेंटल हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी। उसे मतिभ्रम की शिकायत थी।