अब जापान ने दिया बड़ा झटका, चीन छोड़कर भारत आने वाली कंपनियों को मिलेगी सब्सिडी

भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच अब जापान ने चीन को बड़ा झटका दिया है। जापान ने ऐलान किया है कि जो कंपनियां चीन छोड़कर आसियान देशों में आएंगी, उन्हें सब्सिडी दी जाएगी। जापान ने इस सूची में भारत और बांग्लादेश शामिल किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 5, 2020 9:22 AM IST

नई दिल्ली. भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच अब जापान ने चीन को बड़ा झटका दिया है। जापान ने ऐलान किया है कि जो कंपनियां चीन छोड़कर आसियान देशों में आएंगी, उन्हें सब्सिडी दी जाएगी। जापान ने इस सूची में भारत और बांग्लादेश शामिल किया है। यानी अगर जापानी कंपनियां अपने उत्पाद भारत में तैयार करेंगी तब भी उन्हें सब्सिडी दी जाएगी। माना जा रहा है कि दोनों देशों को इस फैसले से लाभ होगा। 

जापान सरकार कंपनियों को प्रोत्साहित करने में जुटी है। सरकार ने कंपनियों को सब्सिडी के रूप में 2020 के बजट में 221 मिलियन डॉलर यानी (1,615 करोड़ रुपए) आवंटित किए हैं। अब चीन से जो कंपनियां भारत या आसियान देशों में अपना प्लांट लगाएंगी, उन्हें ये मदद मिलेगी। 

Latest Videos

चीन पर निर्भरता कम करना चाहता है जापान 
जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय ने इस फैसले का ऐलान करते हुए कहा, जो जापानी निर्माता चीन के बजाय आसियान देशों में अपने सामान बनाएंगे, उन्हे सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा मंत्रालय ने भारत और बांग्लादेश को भी स्थानांतरण की लिस्ट में शामिल किया है। 

दरअसल, जापान चीन पर अपनी निर्भरता को कम करना चाहता है। इसके अलावा इस सब्सिडी कार्यक्रम के तहत जापान आपातकाल के दौरान चिकित्सा या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की स्थिर आपूर्ति के लिए एक प्रणाली का निर्माण करना चाहता है। दरअसल, जापान की कंपनियां आपूर्ति श्रंखला चीन पर काफी निर्भर है। कोरोना के दौरान इस आपूर्ति में कटौती की गई थी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव से पहले गाय 'राज्यमाता' घोषित, महाराष्ट्र सरकार ने खेल दिया बड़ा दांव
Bihar Flood News : डूबे गांव और घरों में पानी, अब इस नए खतरे ने बिहार में उड़ाई लोगों की नींद
500 के नोट पर अनुपम खेर की तस्वीर, एक्टर ने पकड़ा माथा-जानें वायरल वीडियो का सच। Anupam Ker
'एक्सीडेंटल हिंदू नहीं बर्दाश्त कर पा रहे राम मंदिर' CM योगी ने किसे सुनाया
नवरात्र 2024: नोट कर लें 03 अक्टूबर को कलश स्थापना के 6 सबसे शुभ मुहूर्त