ट्रूडो के सहयोगी ने डोनाल्ड ट्रम्प को दी चेतावनी, बोले- लड़ने को हैं तैयार

Published : Jan 13, 2025, 11:10 AM ISTUpdated : Jan 13, 2025, 11:13 AM IST
Jagmeet Singh

सार

जगमीत सिंह ने डोनाल्ड ट्रंप को कनाडा पर दावे को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कनाडा बिकाऊ नहीं है और अगर ट्रंप लड़ने का फैसला करते हैं तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

वर्ल्ड डेस्क। कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के सहयोगी और न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के नेता जगमीत सिंह ने अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को बड़ी चेतावनी दी है।

सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा, "मेरे पास डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक संदेश है। हमारा देश (कनाडा) बेचने के लिए नहीं है। न अभी और न कभी। मैं इस देश (कनाडा) में हर जगह गया हूं। मैं कह सकता हूं कि कनाडा के लोग खुद पर गर्व करने वाले हैं। हमें अपने देश पर गर्व है। हम इसे बचाने के लिए लड़ने के लिए तैयार हैं।"

 

 

जगमीत सिंह ने कहा, "जंगल की लड़ाई से लड़ने की नौबत आई तो कनाडा के लोगों ने बताया कि वे कौन हैं। हमने पड़ोसी (अमेरिका) की मदद की। अगर डोनाल्ड ट्रम्प हमसे लड़ने का फैसला करते हैं तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। अगर डोनाल्ड ट्रम्प हम पर शुल्क लगाते हैं तो हम भी उसी तरह शुल्क लगाकर जवाब देंगे।"

कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रम्प

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा था कि वह कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाना चाहते हैं। ट्रम्प ने दिसंबर की शुरुआत में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट किया था, "कई कनाडाई चाहते हैं कि कनाडा 51वां राज्य बने।"

ट्रम्प ने क्रिसमस पर कनाडा के अमेरिका का हिस्सा बनने के फायदे गिनाए। कहा कि उनके टैक्स में 60 प्रतिशत से अधिक की कटौती होगी। कारोबार का आकार तुरंत दोगुना हो जाएगा। सैन्य सुरक्षा मिलेगी। इतने फायदे दुनिया के किसी भी अन्य देश को नहीं मिलते। जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद ट्रम्प ने एक बार फिर कहा, "अगर कनाडा अमेरिका में विलय कर लेता है तो कोई टैरिफ नहीं होगा। टैक्स बहुत कम हो जाएंगे। वे रूसी और चीनी जहाजों के खतरे से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। वे लगातार उन्हें घेरे रहते हैं।"

यह भी पढ़ें- क्या ग्रीनलैंड बनेगा अमेरिका का हिस्सा? ट्रम्प के दावे पर PM एगेडे ने कही ये बात

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

INS Kolkata vs PNS Hunain: दोनों युद्धपोतों की ताकत और क्षमता में कितना बड़ा अंतर? जानें पूरी डिटेल
US Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीदना पड़ेगा भारी! भारत समेत 10 देशों पर 100% टैरिफ का खतरा