
वॉशिंगटन. अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने रविवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे के मौक पर भारत में अपने परिवार के साथ बिताए दिनों की याद किया। उन्होंने बताया, मेरे नाना नानी अभूतपूर्व थे। मेरे नाना भारत की स्वतंत्रता के रक्षक थे।
कमला हैरिस ने ट्वीट किया, ''मेरे नाना-नानी अभूतपूर्व थे। मेरे नाना भारत की स्वतंत्रता के रक्षक थे। वहीं, मेरी नानी पूरे देश में यात्रा कर महिलाओं से जन्म नियंत्रण के बारे में जानकारी देती थीं। हमारे भविष्य को बेहतर बनाने का उनका जुनून और प्रतिबद्धता ने मुझे आज यहां तक पहुंचाया।''
लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों के महत्व के बारे में बताते थे नाना
इससे पहले 27 अगस्त को कमला हैरिस ने कुछ पुरानी बातों को शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि उनके नाना पी वी गोपालन भारत में उन्हें मॉरनिंग वॉक पर ले जाते थे। यहां वे उन्हें लोकतंत्र और मानव अधिकारों की रक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते थे। यह आज भी मेरे लिए अहमियत रखती है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।