
प्योंगयांग. उत्तर कोरिया ने किम जोंग उन के शासन के 10 साल पूरे होने पर हंसने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वो भी 11 दिनों के लिए। उनके पिता की पुण्यतिथि पर ये फैसला लिया गया है। किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल की मौत 10 साल पहले हुई थी। 17 दिसंबर से ये प्रतिबंध लागू होगा। इस दौरान लोगों के चेहरे पर दुख ही दिखाई देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया जाएगा।
शराब और हंसने पर रोक
रेडियो फ्री एशिया के मुताबिक, शोक दौरान शराब नहीं पीना है। इसके अलावा हंसने पर भी रोक है। छुट्टी वाली गतिविधियों में भी शामिल नहीं होना है। इतना ही नहीं, अगर शोक के दौरान आपके परिवार के सदस्य की मौत हो जाती है तो भी आपको जोर से रोने की परमीशन नहीं है। लोग अपना जन्मदिन भी नहीं मना सकते हैं।
11 दिन का शोक मनाया जा रहा
किम जोंग इल के लिए शोक का समय सालाना और आमतौर पर 10 दिनों के लिए होता है, लेकिन किम जोंग उन के शासन के 10 साल पूरे होने पर इसे बढ़ाकर 11 कर दिया गया। किंग जोंग इल को 2011 में दिल का दौरा पड़ने पर निधन हो गया था। उनका शासन देश के इतिहास के सबसे कठिम समय में से एक माना जाता है। इसमें नब्बे के दशक के मध्य में अकाल भी शामिल है, जिसकी वजह से चार साल में 35 लाख लोग मारे गए थे।
ऐसा नहीं है कि पहली बार शोक के दौरान ऐसा नियम लागू किया गया है। पिछले बार भी कुछ ऐसा ही नियम लागू किया गया था। तब शोक के दौरान जो लोग शराब पीते हुए पकड़े गए थे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और अपराधियों की तरह व्यवहार किया गया था। पुलिस को उन लोगों की तलाश करने के लिए कहा गया था जिनके चेहरे पर परेशानी न दिखती हो।
ये भी पढ़ें..
Covid का नया लक्षण आया सामने, पेट दर्द होने पर टेस्ट कराया तो संक्रमित निकला व्यक्ति
पत्नी को पहले पेट्रोल में डुबोया फिर लगा दी आग, 3 बच्चों के पिता ने दर्दनाक तरीके से दी मौत
मॉडल की मौत: रिवरबोट ट्रिप में हुई गायब, अगले दिन ऐसी हालत में मिली लाश, देखने वाले रह गए दंग
पेट में नहीं बल्कि लिवर में पल रहा बच्चा, ऐसा केस देख डॉक्टर रह गए दंग, बताई इसके पीछे की वजह?
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।