महारानी एलिजाबेथ II की मौत के बाद कोहिनूर को भारत लाने की हो रही मांग, सोशल मीडिया खूब चर्चा

Published : Sep 09, 2022, 08:35 PM ISTUpdated : Sep 09, 2022, 08:39 PM IST
महारानी एलिजाबेथ II की मौत के बाद कोहिनूर को भारत लाने की हो रही मांग, सोशल मीडिया खूब चर्चा

सार

कोहिनूर हीरा, किंग जॉर्ज VI के 1937 के राज्याभिषेक के लिए क्वीन एलिजाबेथ (जिसे बाद में क्वीन मदर के रूप में जाना जाता है) के लिए बनाए गए प्लेटिनम के मुकुट में स्थापित किया गया। तब से यह उसी राजमुकुट में है। इसे टॉवर ऑफ लंदन में डिस्प्ले पर रखा गया है। अब जब प्रिंस चार्ल्स राजा बन गए हैं तो यह कीमती प्लैटिनम और हीरे वाला मुकुट, रानी कैमिला के सिर पर रखा जाएगा। 

Queen Elizabeth's Kohinoor crown: ब्रिटेन की महारानी, एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद कोहिनूर हीरा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। ब्रिटिश राजपरिवार की सबसे लंबे समय तक राजगद्दी संभालने वाली महारानी के मुकुट पर कोहिनूर हीरा जड़ा हुआ है। यह हीरा भारत से अंग्रेज लेकर गए थे। तभी से कोहिनूर ब्रिटिश किंगडम के राजाओं के पास रहा है। हालांकि, अब उनके निधन के बाद कोहिनूर को भारत लाने की मांग सोशल मीडिया पर हो रही है। कुछ लोग गंभीर संवाद कर रहे हैं जबकि तमाम लोग इसको लेकर मीम्स भी बनाने से नहीं चूक रहे।

क्या चल रहा है सोशल मीडिया पर?

कोहिनूर को भारत वापस लाने के लिए सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट हो रहे हैं। तमाम मीम्स भी बन रहे हैं। कुछ ट्विटर यूजर, कोहिनूर हीरे की वापसी के संबंध में कुछ गंभीर दलीलें देते दिख रहे थे जबकि अन्य मनोरंजक हैं। एक ट्विटर यूजर ने बॉलीवुड फिल्म 'धूम 2' का एक सीन शेयर किया जिसमें ऋतिक रोशन का किरदार चलती ट्रेन से एक हीरा पकड़ता है। यूजर ने वीडियो क्लिप पोस्ट कर लिखा है, "ऋतिक रोशन हमारी हीरा, मोती, कोहिनूर को ब्रिटिश संग्रहालय से भारत लाने के लिए वापस यात्रा पर।" एक यूजर ने लिखा है कि रानी उपनिवेशवाद में सक्रिय भागीदार थीं। क्या अब हम अपना कोहिनूर वापस पा सकते हैं। 

कोहिनूर हीरा के बारे में यह भी जानिए?

कोहिनूर हीरा, 14वीं शताब्दी में भारत की गोलकुंडा खदानों से खोजा निकाला गया था। सदियों से यह भारत के विभिन्न राजघरानों व शासकों के पास रहा। वर्तमान में यह हीरा 105.6 कैरेट का है। हालांकि, जब यह भारत से भेजा गया था तो 186 कैरेट था। यह हीरा ब्रिटिश सम्राट के ताज में जड़ा गया है। हीरे के अलावा 2800 अन्य हीरा, नीलम व कीमती पत्थर मुकुट में जड़ा गया है। यह मुकुट, क्वीन विक्टोरिया से सफर तय करते हुए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पास था। अब उनके निधन के बाद यह मुकुट क्वीन कंसोर्ट कैमिला के सिर का ताज बनेगा। कैमिला, किंग चार्ल्स की पत्नी हैं। 

1937 में पहली बार क्वीन एलिजाबेथ ने किया था धारण

कोहिनूर हीरा, किंग जॉर्ज VI के 1937 के राज्याभिषेक के लिए क्वीन एलिजाबेथ (जिसे बाद में क्वीन मदर के रूप में जाना जाता है) के लिए बनाए गए प्लेटिनम के मुकुट में स्थापित किया गया। तब से यह उसी राजमुकुट में है। इसे टॉवर ऑफ लंदन में डिस्प्ले पर रखा गया है। अब जब प्रिंस चार्ल्स राजा बन गए हैं तो यह कीमती प्लैटिनम और हीरे वाला मुकुट, रानी कैमिला के सिर पर रखा जाएगा। 

यह भी पढ़ें:

किंग चार्ल्स III को अब पासपोर्ट-लाइसेंस की कोई जरुरत नहीं, रॉयल फैमिली हेड कैसे करता है विदेश यात्रा?

Queen Elizabeth II की मुकुट पर जड़ा ऐतिहासिक कोहिनूर हीरा अब किसके सिर सजेगा? जानिए भारत से क्या है संबंध?

कौन हैं प्रिंस चार्ल्स जो Queen Elizabeth II के निधन के बाद बनें किंग?

Queen Elizabeth का निधन, 96 साल की उम्र में ली बाल्मोरल कासल में अंतिम सांस

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

DHS Green Card Policy: जानिए किसे मिलेगी अमेरिका में रहने की मंजूरी और कौन जाएगा बाहर?
Top 10 Morning News: एक तरफ युद्ध की आहट, दूसरी तरफ सत्ता की जंग-दुनिया में 10 बड़ी हलचल