what an idea! युद्ध को लेकर रूस पर गुस्सा उतारने सेनेटाइजर मशीन पर इस तरह डिजाइन कर दी पुतिन की पेंटिंग

Published : Jun 01, 2022, 10:40 AM ISTUpdated : Jul 18, 2022, 02:59 PM IST
what an idea! युद्ध को लेकर रूस पर गुस्सा उतारने सेनेटाइजर मशीन पर इस तरह डिजाइन कर दी पुतिन की पेंटिंग

सार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (russia ukraine war) को 1 जून को 98 दिन हो गए हैं।  युद्ध कितना और लंबा खिंचेगा यह कोई नहीं जानता। हालांकि यूक्रेन के लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग अपने-अपने तरीके से रूस को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सेनेटाइजर मशीन(Sanitizer MACHINE) पर बनी पुतिन की पेंटिंग यही बताती है।  

वर्ल्ड न्यूज. युद्ध एक ऐसी जगह होती है, जहां सिर्फ मारकाट दिखाई देती है, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध(russia ukraine war) में अब कुछ अलग नजारा दिखाई दे रहा है। यूक्रेन की सरकार और लोग अपना गुस्सा जाहिर करने क्रियेटिविटी के नए-नए तौर-तरीके खोज रहे हैं। ये तस्वीर यही बताती है। यूक्रेन के कीव क्षेत्र में सीवेज सिस्टम की सफाई करने वाली सेनेटाइजर मशीन(Sanitizer MACHINE) को  व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की पेंटिंग के जरिये इस तरह डिजाइन किया गया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया(twitter) पर शेयर की जा रही है। इसमें एक ने लिखा-कीव ओब्लास्ट में सेनिटाइजेशन सर्विसेस के लिए यह गुड मार्केटिंग आइडिया। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 1 जून को 98 दिन हो गए हैं। आगे पढ़िए कुछ अन्य अपडेट...

60-100 सैनिक रोज खो रहा यूक्रेन
यूक्रेन युद्ध में रोज 60-100 सैनिक खो रहा है। न्यूज़मैक्स टीवी चैनल के साथ एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा-"यूक्रेन के पूर्व और दक्षिणी डोनेट्स्क और लुहान्स्क में स्थिति सबसे तनावपूर्ण बनी हुई है। हमारे 60 -100 सैनिक रोज युद्ध में मारे जा रहे हैं। करीब 500 लोग कार्रवाई में घायल हो रहे हैं।"

यूक्रेन में 4,113 नागरिक मारे गए
रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन में 4,113 नागरिक मारे गए, 4,916 घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार एजेंसी(UN’s human rights agency) के अनुसार रूस के आक्रमण शुरू होने के बाद से कुल 9,029 नागरिक हताहत हुए हैं, हालांकि यह माना जा रहा है कि मारियुपोल, इज़ियम और पोपसना सहित अन्य शहरों को मिलाकर यह आंकड़े काफी अधिक हैं। 

2000 फसलों के जेनेटिक कोड खतरे में
रूस के युद्ध के कारण लगभग 2,000 फसलों के आनुवंशिक कोड(Genetic code for crops) जोखिम में है। फसल विविधता और खाद्य सुरक्षा पर केंद्रित एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संस्था क्रॉप ट्रस्ट के अनुसार यूक्रेन के बीज बैंकों को युद्ध के कारण इनके नष्ट होने का खतरा है। यूक्रेन के खार्किव में राष्ट्रीय बीज बैंक के पास एक रिसर्च फैसिलिटी मई में पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसमें से केवल 4% बीजों का ही बैकअप लिया जा सका है। क्रॉप ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक स्टीफन शमित्ज़ ने रॉयटर्स को बताया, "बीज बैंक मानव जाति के लिए एक तरह का जीवन बीमा है।"

यह भी पढ़ें
जर्नलिस्ट्स ने दांव पर लगाई जान, ताकि दुनिया को पता चले युद्ध में क्या चल रहा,अब तक 32 मीडियाकर्मियों की मौत
जो यूक्रेनी सीधे युद्ध नहीं लड़ सकते वे रूस पर सोशल मीडिया के जरिये इस तरह से हमला कर रहे हैं

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?
पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ