
LeT Senior commander death: कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के वरिष्ठ कमांडर अब्दुल रहमान मक्की की मौत हो गई है। मक्की की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पाकिस्तान के लाहौर में उसे दिल का दौरा पड़ा और उसने दम तोड़ दिया। मक्की, भारत में लाल किला हमला और 26/11 मुंबई हमले का वांटेड आंतकवादी था। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। हाई शुगर और ब्लड प्रेशर का वह काफी दिनों से इलाज करा रहा था।
अब्दुल रहमान मक्की जमात-उद-दावा (JuD) का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर है जो एक पाकिस्तानी धार्मिक-कल्याणकारी-आतंकवादी राजनीतिक संगठन है। वह घातक आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का नायब अमीर है। वह हाफिज मुहम्मद सईद (भारत का सबसे वांछित आतंकवादी) का चचेरा भाई और बहनोई है।
मक्की की मौत की उसके संगठन जमात-उद-दावा ने पुष्टि की है। जमात-उद-दावा (JuD) के एक अधिकारी ने बताया: आज सुबह मक्की को दिल का दौरा पड़ा और उसने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
2020 में एक एंटी-टेररिस्ट कोर्ट ने मक्की को टेरर फंडिंग के लिए छह महीने की कैद की सज़ा सुनाई थी। अपनी सज़ा के बाद वह सार्वजनिक रूप से सामने आने से बचता रहा और बेहद लो प्रोफाइल में रहा। जनवरी 2023 में UNSC ने अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट्स की लिस्ट में डाला था। उसके संयुक्त राष्ट्र द्वारा ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किए जाने के बाद उसकी संपत्ति ज़ब्त की कार्रवाई के अलावा ट्रेवल बैन और आर्म्स बैन किया गया। मक्की पर आरोप था कि JuD के संचालन की आड़ में धन जुटाने और आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत में वह लाल किला हमला, मुंबई हमले में शामिल रहा। यहां भी से मोस्ट वांटेड घोषित किया जा चुका था।
यह भी पढ़ें:
पाकिस्तान से लड़ने के लिए बढ़े 15 हजार तालिबान लड़ाके, जानें क्यों किया पलटवार?
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।