मोदी के फॉर्मूले पर चला अमेरिका, चीन को सबक सिखाने के लिए ले सकता है भारत जैसा बदला

चीन का भारत को धोखा देना भारी पड़ता जा रहा है। पहले भारत ने चीन के 59 ऐप्स को बैन किया। अब अमेरिका भी चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा, हम निश्चित रूप से चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया में भी चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो रही है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 7, 2020 5:14 AM IST

नई दिल्ली. चीन का भारत को धोखा देना भारी पड़ता जा रहा है। पहले भारत ने चीन के 59 ऐप्स को बैन किया। अब अमेरिका भी चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा, हम निश्चित रूप से चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया में भी चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो रही है। 

चीनी कंपनी को 6 अरब डॉलर का नुकसान

भारत में टिन टॉक बैन होने से चीनी कंपनी को करीब 6 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। 59 ऐप्स के बैन के बाद चीन बौखला गया है। बैन के बाद चीइनीज कंपनियों की तरफ से सरकार से अपील की जा रही है कि वे भारतीय यूजर्स का डेटा चाइनीज सरकार के साथ शेयर नहीं कर रहीं थीं। 

सुरक्षा एजेंसियों ने पहले तैयार की थी ऐप्स की लिस्ट

सबसे पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने चीनी ऐप की लिस्ट तैयार कर केंद्र सरकार को दी और इन ऐप को बैन करने की अपील की।

ये हैं 59 ऐप्स, जिन्हें देश में माना खतरा

1. टिक टॉक (TikTok) 2. Shareit 3. Kwai 4. यूसी ब्राउजर (UC Browser) 5. Baidu map 6. Shein 7. क्लैश ऑफ किंग (Clash of Kings) 8. डियू बैट्री सेवर (DU battery saver) 9. हेलो (Helo) 10.लाइक (Likee) 11. यू कैन मेकअप (YouCam makeup) 12. एमआई कम्युनिटी (Mi Community) 13. सीएम ब्राउजर (CM Browers)14. वायरस क्लीनर (Virus Cleaner)15. APUS Browser16. ROMWE17. क्लब फैक्ट्री (Club Factory)18. न्यूज डॉग (Newsdog)19. बैक्ट्री प्लस (Beutry Plus)20. वी चैट (WeChat)21. यूसी न्यूज (UC News)22. क्यू क्यू मेल (QQ Mail)23. Weibo24. Xender25. QQ Music26. QQ Newsfeed27. बिंगो लाइव (Bigo Live)28. सेल्फी सिटी (SelfieCity)29. मेल मास्टर (Mail Master)30. Parallel Space31. एमआई वीडियो कॉल (Mi Video Call – Xiaomi)32. WeSync33. ES File Explorer34. Viva Video – QU Video Inc35. Meitu36. Vigo Video37. New Video Status38. DU Recorder39. Vault- Hide40. Cache Cleaner DU App studio41. DU Cleaner42. DU Browser43. Hago Play With New Friends44. कैम स्कैनर (Cam Scanner)45. Clean Master – Cheetah Mobile46. Wonder Camera47. Photo Wonder48. QQ Player49. We Meet50. Sweet Selfie51. Baidu Translate52. Vmate53. QQ International54. QQ Security Center55. QQ Launcher56. U Video57. V fly Status Video58. Mobile Legends59. DU Privacy

क्यों बैन किए गए चाइनीज ऐप्स?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों की अपील पर सरकार ने यह फैसला लिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने चीनी ऐप को बैन करने या फिर मोबाइल से हटाने की अपील की थी। इसके पीछे दलील दी गई थी कि चीन भारतीय डेटा हैक कर सकता है। आईटी एक्ट की धारा 69 ए के तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नियम 2009 और खतरों की प्रकृति को देखते हुए बैन लगाया है।

Share this article
click me!