ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की नई कैबिनेट में भारतीय मूल की सांसद लिजा नैंडी शामिल, पाक की शबाना को भी जगह

Published : Jul 07, 2024, 08:47 AM IST
lisa nandy.jpg

सार

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री लिजा नैंडी की नई कैबिनेट में भारतीय मूल की सांसद लिजा नैंडी को भी जगह दी गई है। वहीं पाकिस्तान की शबाना को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है।

वर्ल्ड न्यूज। ब्रिटेन में चुनाव के बाद कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के साथ अपनी कैबिनेट भी तैयार कर ली है। इसमें तमाम ब्रिटिश नेताओं के साथ भारतीय मूल की सांसद लिजा नैंडी को भी स्थान दिया गया है। भारतीय मूल की सांसद को कैबिनेट में शामिल किए जाने के साथ अहम जिम्मेदारी देना इंडिया के लिए भी गर्व की बात मानी जा रही है। वहीं पाकिस्तानी मूल की सांसद शबाना महमूद को भी नई कैबिनेट में शामिल किया गया है।

लीजा नैंडी को संस्कृति और खेल मंत्रालय 
लिजा नैंडी का जन्म मैनचेस्टर में हुआ था। वह उत्तर पश्चिम इंग्लैंड के विगन संसदीय क्षेत्र से चुना लड़ी थीं और भारी मतों से चुनाव में जीत हासिल की थी। कीर स्टॉर्मर की नई कैबिनेट में इस बार लिजा नैंडी को संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। तीनों ही काफी अहम मंत्रालय माने जा रहे हैं। लिजा नैंडी अब लूसी फ्रेजर से संस्कृति मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगी।

पढ़ें किएर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री नियुक्त, किंग चार्ल्स ने पीएम अप्वाइंट करने के साथ लेबर पार्टी को सरकार बनाने को कहा

लिजा नैंडी ने किया ये पोस्ट
लिजा नैंडी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ब्रिटेन के संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग की जिम्मेदारी मिलना काफी अहम और अविश्वसनीय विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा कि रग्बी लीग से लेकर रॉयल ओपेरा तक, हमारी सांस्कृतिक और खेल विरासत पूरे देश के गांव-कस्बों और शहरों में फैली है। इसे आगे बढ़ाने को लेकर तेजी से काम किया जाएगा। 

पाकिस्तान की शबाना महमूद को भी जिम्मेदारी
ब्रिटेन की नई कैबिनेट में भारत ही नहीं पाकिस्तानी मूल की सांसद शबाना महमूद को भी जिम्मेदारी दी गई है। शबाना महमूद को इंग्लैंड का नया न्याय मंत्री बनाया गया है। वह 2010 से बर्मिंघम लेडीवुड के लिए संसद सदस्य रही हैं। 2010 में बर्मिंघम लेडीवुड में शबाना को पहली जीत हासिल हुई थी। रुशनारा अली और यास्मीन के साथ वह ब्रिटेन में मुस्लिम महिला सांसद बनी थीं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीदना पड़ेगा भारी! भारत समेत 10 देशों पर 100% टैरिफ का खतरा
Trump-Fed टकराव, Iran War और India-Pak Clash से मक्का ड्रोन अटैक तक, आज की 10 बड़ी खबरें कौन सी?