यूके की 45 दिनों की PM लिज ट्रस के पेंशन की रकम जानकर रह जाएंगे दंग, कई कंपनियों के CEO का है इतना पेमेंट

Published : Oct 21, 2022, 05:56 PM ISTUpdated : Oct 21, 2022, 05:58 PM IST
यूके की 45 दिनों की PM लिज ट्रस के पेंशन की रकम जानकर रह जाएंगे दंग, कई कंपनियों के CEO का है इतना पेमेंट

सार

लिज ट्रस से तमाम लोग इस पीडीसीए को छोड़ने की अपील कर रहे हैं। उनकी मांग है कि ट्रस स्वेच्छा से इस अनुदान को छोड़ दें। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर ने कहा कि ट्रस को भत्ता कम कर देना चाहिए। यह करना सही है। उसने कार्यालय में 44 दिन किए हैं। वह वास्तव में इसकी हकदार नहीं है। अव्वल तो यह कि उनको इसे ठुकरा देना चाहिए और इसे नहीं लेना चाहिए।

Liz Truss allowance: लिज ट्रस ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री पद से गुरुवार को रिजाइन कर दिया था। बेहद खराब आर्थिक नीतियों को लागू करने के चलते पद छोड़ने वाली लिज ट्रस महज 45 दिन ही पीएम पद पर बनी रह सकीं। हालांकि, पद छोड़ने के बाद उनको सलाना बोनस मिलेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार ट्रस को ब्रिटेन के टैक्सपेयर्स से हर साल 115,000 पाउंड (1.05 करोड़ रुपये) तक मिलेगा। यूके के पीएम के रूप में सबसे कम दिनों का कार्यकाल होने के बाद भी उनको पीडीसीए (PDCA) के लिए पात्र घोषित किया गया है। हालांकि, देश के कई नेताओं ने लिज ट्रस से इस भत्ता को न लेने का आह्वान किया है। इनका मानना है कि 45 दिनों के कार्यकाल के लिए उनको पीडीसीए के लिए दावा नहीं करना चाहिए।

क्या होता है पीडीसीए?

यूके के पूर्व प्रधानमंत्रियों को सार्वजनिक शुल्क लागत भत्ता (Public Duty Costs Allowance) यानी पीडीसीए का हकदार माना जाता है। यह भत्ता 1991 में शुरू किया गया था। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय पूर्व प्रधानमंत्रियों की सहायता के लिए इस भत्ते को शुरू किया गया था। यूके सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पीडीसीए भत्ते का भुगतान केवल सार्वजनिक कर्तव्यों को पूरा करने की वास्तविक लागत को पूरा करने के लिए किया जाता है। भत्ते का भुगतान कैबिनेट कार्यालय के वोट से किया जाता है और कैबिनेट कार्यालय वित्त टीम इसकी देखभाल करती है। 

ट्रस को जीवन भर मिलेगा यह वार्षिक भत्ता

लिज ट्रस को उनके शेष जीवन के लिए वार्षिक भत्ता मिलेगा। ब्रिटेन की पूर्व प्रधान मंत्री मार्गरेट थैचर के इस्तीफे के बाद उनको यह भत्ता दिया गया था। मार्च 1991 में तत्कालीन प्रधान मंत्री जॉन मेजर ने इसकी घोषणा की थी। फिलहाल, छह जीवित पूर्व प्रधानमंत्री इस भत्ते को पा रहे हैं। ट्रस छठवीं पूर्व पीएम होंगी जिनको यह अलाउंस मिलेगा। 

सबसे अधिक अलाउंस का दावा जॉन मेर व टोनी ब्लेयर ने किया

2020-21 में जॉन मेजर और टोनी ब्लेयर को अधिकतम भत्ता मिला था। जबकि पूर्व पीएम गॉर्डन ब्राउन को 114,712 पाउंड (1,05,63,428 रुपये) तो डेविड कैमरन को 113,423 पाउंड (1,04,44,729 रुपये) और थेरेसा को 57,832 पाउंड (53,25,547 रुपये) भत्ता मिला था। एक रिपोर्ट के अनुसार लिज ट्रस छह अन्य जीवित पूर्व प्रधानमंत्रियों में शामिल होंगी तो उनको अलाउंस स्कीम के तहत सालाना खर्च के लिए धन पर दावा करने का अधिकार है। ब्रिटेन में इन पूर्व प्रधानमंत्रियों पर संभावित रूप से सलाना 800,000 पाउंड से अधिक टैक्सपेयर्स को खर्च करना होगा। यह भारतीय करेंसी में करीब ₹ 7.37 करोड़ है।

कई लोग कर रहे हैं अपील-अलाउंस छोड़ दें ट्रस

लिज ट्रस से तमाम लोग इस पीडीसीए को छोड़ने की अपील कर रहे हैं। उनकी मांग है कि ट्रस स्वेच्छा से इस अनुदान को छोड़ दें। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर ने कहा कि ट्रस को भत्ता कम कर देना चाहिए। यह करना सही है। उसने कार्यालय में 44 दिन किए हैं। वह वास्तव में इसकी हकदार नहीं है। अव्वल तो यह कि उनको इसे ठुकरा देना चाहिए और इसे नहीं लेना चाहिए।

पब्लिक एंड कमर्शियल सर्विसेज यूनियन के महासचिव मार्क सेवोटका ने द गार्जियन को बताया कि यह विचित्र है कि लिज़ ट्रस को 115,000 पाउंड का बोनस मिलेगा, जब पांच में से एक सिविल सेवक फूड बैंकों का उपयोग कर रहा है। 35% ने भोजन छोड़ दिया है क्योंकि खाना नहीं है।

यह भी पढ़ें:

Liz Truss resigned: अब दुनिया की निगाहें ऋषि सुनक पर...जानिए कैसे 45 दिनों में बदल गया पासा

लिज ट्रस ने यूके के PM पद से दिया इस्तीफा, सबसे कम दिनों की प्रधानमंत्री के रूप में रहा कार्यकाल

आइए हम स्वच्छ हवा में सांस लें, मिठाई पर अपना पैसा खर्च करें...SC ने पटाखों पर प्रतिबंध हटाने से किया इनकार

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bangladesh: क्या तारिक रहमान रोक पाएंगे हिंदुओं का नरसंहार, भारत के लिए कितनी अहम है BNP सरकार?
Bangladesh Next PM Net Worth: अमीरी में पत्नी से भी पीछे तारिक रहमान, जानिए कितना है बैंक बैलेंस