UAE India Flight Update: मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस से जुड़ी परेशानियों के बाद अब फ्लाइट्स धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं। स्पाइसजेट ने यूएई से भारत आने वाले पैसेंजर्स की सुविधा के लिए अतिरिक्त फ्लाइट्स शुरू की हैं, जिनमें फुजैरा और दुबई से मुंबई, दिल्ली और पुणे के लिए उड़ानें शामिल हैं। यहां जानिए 7 और 8 मार्च की फ्लाइट्स का पूरा शेड्यूल... 

UAE to India Extra Flights Schedule: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच UAE और दुबई में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्पाइसजेट (SpiceJet) ने संयुक्त अरब अमीरात से भारत आने वाले पैसेंजर्स के लिए एक्स्ट्रा फ्लाइट्स चलाने का फैसला किया है। अगर आप भी यूएई से भारत लौटने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की हो सकती है। आइए जानते हैं कब किन शहरों के लिए नई फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी और उनका पूरा शेड्यूल क्या है...

फ्लाइट्स की संख्या क्यों बढ़ाई गई?

मिडिल ईस्ट में इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग अब कई अन्य देशों तक पहुंच चुकी हैं। ऐसे में कुछ हिस्सों में एयरस्पेस से जुड़ी दिक्कतों की वजह से कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर असर पड़ा था। कई एयरलाइंस को अस्थायी रूप से अपनी सेवाएं रोकनी पड़ीं या उड़ानों का रूट बदलना पड़ा। अब हालात सामान्य होने लगे हैं। एयरलाइंस धीरे-धीरे अपनी सेवाएं बहाल कर रही हैं और अतिरिक्त फ्लाइट्स भी शुरू की जा रही हैं।

UAE से भारत के लिए SpiceJet की एक्स्ट्रा फ्लाइट्स

SpiceJet की अतिरिक्त उड़ानें खास तौर पर यूएई के फुजैरा और दुबई से भारत के प्रमुख शहरों के लिए चलाई जा रही हैं। इनमें मुंबई, दिल्ली और पुणे जैसे बड़े शहर शामिल हैं, जहां यूएई से सबसे ज्यादा पैसेंजर्स आते-जाते हैं। ये पैसेंजर्स 7 और 8 मार्च को स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में सफर कर सकते हैं।

7 मार्च 2026 के लिए फ्लाइट शेड्यूल

दुबई-फुजैरा से पुणे-मुंबई की फ्लाइट्स

  • दुबई से पुणे के लिए SG 5652 फ्लाइट आधी रात 12 बजकर 05 मिनट पर उड़ान भरेगी और सुबह 4 बजकर 55 मिनट पर पुणे पहुंचेगी।
  • फुजैरा से मुंबई के लिए SG 9014 फ्लाइट रात 1 बजकर 15 मिनट पर रवाना होकर सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी।
  • फुजैरा से मुंबई रूट पर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर SG 9087 फ्लाइट और रात 8 बजकर 30 मिनट पर SG 9089 फ्लाइट भी ऑपरेट की जाएगी।
  • देर रात 11 बजकर 30 मिनट पर SG 9044 फ्लाइट फुजैरा से मुंबई के लिए रवाना होगी और अगली सुबह 4 बजे मुंबई पहुंचेगी।

फुजैरा से दिल्ली की फ्लाइट्स

  • फुजैरा से दिल्ली के लिए SG 9006 फ्लाइट सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरेगी और शाम 4 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी।
  • SG 9085 फ्लाइट दोपहर 1 बजकर 05 मिनट पर रवाना होगी और शाम 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी।
  • रात में भी दो फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी। SG 9072 रात 10 बजकर 15 मिनट पर और SG 9082 रात 11 बजकर 05 मिनट पर उड़ान भरेंगी, जो अगली सुबह दिल्ली पहुंचेंगी।

8 मार्च 2026 के लिए फ्लाइट शेड्यूल

8 मार्च 2026 को भी लगभग इसी तरह का शेड्यूल रखा गया है। दुबई से पुणे के लिए SG 5652 फ्लाइट रात 12 बजकर 05 मिनट पर रवाना होकर सुबह 4 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी। दुबई से मुंबई के लिए SG 0014 फ्लाइट रात 1 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरेगी और सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी। इसके अलावा फुजैरा से मुंबई और दिल्ली के लिए भी वही अतिरिक्त फ्लाइट्स ऑपरेट की जाएंगी, जो 7 मार्च को हैं।

Scroll to load tweet…