
World First Lady Serial Killer: श्रद्धा मर्डर केस में कातिल आफताब ने जिस तरह लड़की के 35 टुकड़े किए, उसके बारे में सुनकर हर कोई शॉक्ड है। हर किसी के मन में बस यही सवाल है कि क्या कोई आम इंसान इस तरह के बर्बर कत्ल के बारे में सोच भी सकता है। वैसे, दुनिया में एक से बढ़कर एक क्रूर हत्यारे हुए हैं, लेकिन क्या आप उस महिला के बारे में जानते हैं, जिसे दुनिया की पहली लेडी सीरियल किलर कहा जाता है। इस लेडी सीरियल किलर के कत्ल का तरीका जान लोगों की रूह तक कांप जाती है।
आखिर कौन है पहली लेडी सीरियल किलर?
दुनिया की पहली लेडी सीरियल किलर रोम की एक महिला था, जिसका नाम लॉकुस्टा था। रोम के शासक नीरो (Nero) की मां ने शाही खानदान के कई लोगों की हत्या के लिए लॉकस्टा से संपर्क किया। लॉकुस्टा को जड़ी-बूटियों की जानकारी थी। साथ ही वो ये भी जानती थी कि कौन से पौधे से लोगों की जान ली जा सकती है, या उसे मीठे जहर के तौर पर दिया जा सकता है।
बेटे को सत्ता दिलाने लॉकुस्टा से कराई पति की हत्या :
नीरो की मां एग्रिपिना ने अपने ही पति क्लॉडियस की हत्या के लिए लॉकुस्टा को चुना। एग्रिपिना का मानना था कि उसका पति एक अच्छा राजा नहीं है। ऐसे में रोम का राजा उसका बेटा नीरो बनना चाहिए। इसके लिए उसने लॉकुस्टा को कहा। लॉकुस्टा जड़ी-बूटियों से दवाएं बनाने के साथ जहर बनाना भी जानती थी।
लॉकुस्टा ने ऐसे ली रोम के राजा की जान :
लॉकुस्टा ने रोम की महारानी एग्रिपिना के साथ मिलकर वहां के राजा क्लॉडियस की पसंदीदा सब्जी में जहर मिला दिया। इसे खाते ही उनकी मौत हो गई। राजा की मौत पर किसी को शक न हो, इसलिए महारानी ने जहर देने के आरोप में लॉकुस्टा को जेल भिजवा दिया। इसके बाद, उसने अपने बेटे नीरो को वहां का राजा बनवा दिया। हालांकि, कुछ महीनों बाद खुद नीरो ने लॉकुस्टा को जेल से छुड़वा दिया।
कैसे सीरियल किलर बनी लॉकुस्टा?
दरअसल, जेल से छुड़ाने के बाद लॉकुस्टा एक बार फिर नीरो के साम्राज्य में लोगों का इलाज करने लगी। धीरे-धीरे वो शाही खानदान के लोगों में उठने-बैठने लगी। नीरो ने भी अपने हर एक दुश्मन को रास्ते से हटाने के लिए लॉकुस्टा की मदद लेनी शुरू कर दी। लॉकुस्टा दवा के नाम पर जहर देकर लोगों की जान ले लेती थी। उसका ये पेशा धीरे-धीरे शौक बन गया और वो खुद सीरियल किलर।
नीरो के कहने पर ली कई लोगों की जान :
बता दें कि नीरो अपने पिता की चौथी बीवी का बेटा था। ऐसे में उसे इस बात का डर हमेशा रहता था कि उसके सौतेले भाई सत्ता पाने के लिए उससे लड़ेंगे। ऐसे में नीरो ने अपने सौतेले भाई के अलावा राजपरिवार के कई लोगों को मारने के लिए लॉकुस्टा का इस्तेमाल किया। हत्या के बदले में लॉकुस्टा नीरो से खूब पैसे और जमीन लेती थी। धीरे-धीरे वो लोगों को जहर से जान लेने की ट्रेनिंग देने लगी। लॉकुस्टा को 'जहर से मौत देने वाला एजेंट' भी कहा जाने लगा था।
लॉकुस्टा की सजा सुन कांप जाएगी रूह :
जब रोम की सीनेट को नीरो और लॉकुस्टा की इस साजिश का पता चला तो इनके खिलाफ एक्शन लिया गया। हालांकि, नीरो ने खुद को कटार मार अपनी जान ले ली थी। वहीं लॉकुस्टा को सीनेट ने कड़ी सजा दी। इस सजा के तहत लॉकुस्टा को नग्न अवस्था में शहर के चौराहे पर खड़ा किया गया और एक ट्रेंड जिराफ से उसका बलात्कार करवाया गया। लॉकुस्टा की मौत के बाद उसकी लाश को जंगली जानवरों के सामने डाल दिया गया था। इस पर 1908 में एक फिल्म भी बनी है, जिसका नाम Humanity Through the Ages है।
ये भी देखें :
श्रद्धा का कत्ल करने के बाद कहां फेंके हथियार, पूछताछ में आफताब ने उगला हत्या से जुड़ा एक बड़ा राज
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।