मालदीव ने दिखाया 'ड्रैगन' को आंख, वो खबर सुनकर भारत लेगा सुकून की सांस-पढ़ें पूरा मामला

Published : May 10, 2024, 02:01 PM IST
Xiang Yang Hong 3

सार

मालदीव ने अपने सबसे बड़े सहयोगी चीन को आंख दिखाने की कोशिश की है। राष्ट्रपति मोहम्मद मूइज्जु के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने गुरुवार (9 मई) को कहा कि उनकी सरकार ने हिंद महासागर में रिसर्च करने के लिए चीनी जहाज को अनुमति देने से मना कर दिया है।

मालदीव। मालदीव ने अपने सबसे बड़े सहयोगी चीन को आंख दिखाने की कोशिश की है। राष्ट्रपति मोहम्मद मूइज्जु के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने गुरुवार (9 मई) को कहा कि उनकी सरकार ने हिंद महासागर में रिसर्च करने के लिए चीनी जहाज को अनुमति देने से मना कर दिया है। इस बात से भारत को कहीं-न-कहीं राहत का सांस ले रहा होगा। आपको बता दें कि हाल ही में मालदीव के विदेश मंत्री भारत के दौरे पर आए थे, जहां उनकी मुलाकात एस जयशंकर से हुई थी। इसके बाद चीन के खिलाफ लिया गया फैसला भारत के लिए पॉजिटिव मैसेज है।

चीन का रिसर्च शिप जियांग यांग होंग 3 दूसरी बार मालदीव लौटने वाला था। हालांकि, इस बार उसे ठहरने से मना कर दिया गया है। इस पर मूसा ज़मीर ने कहा कि हिंद महासागर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमारे लिए जरूरी है। ये हमारे पड़ोसी मुल्क भारत और श्रीलंका के लिए बेहद महत्वपूर्ण  है। इसके लिए हम साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें: Watch Video: 'कश्मीरी मुजाहिदीन ने भारत के सैनिकों को टुकड़े-टुकड़े कर दिया, उसी तरह वे...' मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद की गीदड़ भभकी

 मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर का बयान

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर ने कहा कि मालदीव के जल क्षेत्र में रिसर्च शिप का स्वागत नहीं है। हमने मालदीव के जल क्षेत्र में रिसर्चके लिए चीनी जहाज को अनुमति नहीं दी है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने 27 अप्रैल को चीन का रिसर्च शिप  जियांग यांग होंग 3 मालदीव के जलक्षेत्र में लौट आया था। हालांकि, इस बार रक्षा मंत्री घासन मौमून ने भी बताया था कि चीनी जहाज मालदीव के जल क्षेत्र के अंदर है, लेकिन वो किसी भी तरह का रिसर्च नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें: 'क्या अमेरिका में लागू होगा शरिया कानून,' इस US सांसद ने दी चेतावनी, वीडियो वायरल

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोप, बुरा फंसा तेज गेंदबाज!
मुंह में गिरी पत्ती थूकने पर 86 साल के बुजुर्ग पर 30000 का जुर्माना, पढ़ें इस देश की अजीब कहानी