आर्थिक सहयोग के लिए मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत को दिया धन्यवाद, लगाई ये उम्मीद

Published : Jul 29, 2024, 07:34 AM ISTUpdated : Jul 29, 2024, 07:47 AM IST
mohamed muizzu

सार

आर्थिक सहयोग देने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) ने भारत को धन्यवाद दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता हो सकेगा। 

माले। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) ने कर्ज वापस करने में आसानी देने के लिए भारत को धन्यवाद दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे और मुक्त व्यापार समझौते पर साइन होगा।

मालदीव में स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुइज्जू ने आर्थिक सहयोग देने के लिए भारत को धन्यवाद दिया। उन्होंने वित्तीय मदद के लिए चीन का भी आभार व्यक्त किया। कहा कि इससे उनके देश को आर्थिक संप्रभुता सुनिश्चित करने में मदद मिली है।

मालदीव को है अमेरिकी डॉलर की कमी

मालदीव की अर्थव्यवस्था ठीक नहीं चल रही है। इसके चलते विदेशी मुद्रा अमेरिकी डॉलर की कमी है। राष्ट्रपति ने इसे दूर करने की जरूरत पर बात की। उन्होंने कहा कि मालदीव सरकार नई दिल्ली और बीजिंग दोनों के साथ मुद्रा विनिमय समझौतों पर बातचीत कर रही है। मुइज्जू ने बताया कि उनका प्रशासन यूनाइटेड किंगडम के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है। उन्होंने भारत के साथ भी इसी प्रकार के समझौते पर पहुंचने की आशा व्यक्त की।

भारत के साथ संबंध बिगड़ने के बाद अब सुलह की कोशिश में मुइज्जू सरकार

बता दें कि मोहम्मद मुइज्जू भारत विरोधी और चीन समर्थक रुख के लिए जाने जाते हैं। राष्ट्रपति चुनाव के समय उन्होंने इंडिया आउट का नारा दिया था। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने भारत से अपने सैनिक वापस लौटाने को कहा। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा की और वहां की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इसपर मालदीव सरकार के लोगों ने भारत और भारत के लोगों को लेकर आपत्तिजनक बातें की। इससे बड़ा विवाद पैदा हो गया। लोगों ने पर्यटन स्थल के रूप में मालदीव का बहिष्कार करने की बातें की। इस मामले ने दोनों देशों के रिश्ते को खराब किया।

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने ईसाई वोटर्स से कहा-सत्ता में आते ही ऐसा करुंगा कि फिर वोट न देना पड़े

मालदीव की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है। भारतीयों द्वारा बहिष्कार किए जाने से इसके पर्यटन कारोबार पर असर पड़ा। इसके बाद मालदीव सुलह की कोशिश में है। पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया तो मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू भारत आए थे।

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: एलन मस्क बोले- लास्ट सपर की ड्रैग क्वीन पैरोडी बेहद फूहड़

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अमेरिकी नागरिकता अब 9 करोड़ में? ट्रम्प गोल्ड कार्ड लॉन्च, जानिए कैसे मिलेगी US Citizenship
US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?