अमेरिका: सजा सुना रही महिला जज पर कूद गया दोषी, कोर्ट में जमकर हुई मारपीट, देखें वीडियो

Published : Jan 04, 2024, 12:19 PM ISTUpdated : Jan 04, 2024, 12:21 PM IST
Las Vegas judge attacked

सार

अमेरिका के लास वेगास के जिला कोर्ट में महिला जज सजा सुना रही थी तभी उसपर दोषी ने हमला कर दिया। वह बेंच पार करते हुए जज पर कूद गया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। 

लास वेगास। अमेरिका के लास वेगास में बुधवार को कोर्ट में जमकर मारपीट हुई। महिला जज ने एक व्यक्ति को दोषी ठहराया। जज उसे सजा सुना रही थी तभी वह बेंच पार करते हुए उसपर कूद गया।

हमला होते देख जज ने बचने की कोशिश की। वह कुर्सी से उठ रही थी तब तक हमलावर ने उसपर छलांग लगा थी। वह जज को साथ लेकर फर्श पर गिरा। इस दौरान जज को चोट लगी। कोर्ट में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर को पकड़ा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसपर मुक्कों की बारिश कर दी गई। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

 

 

हिंसा के मामले में गिरफ्तार हुआ था रेड्डेन

क्लार्क काउंटी जिला कोर्ट की जज मैरी के होल्थस पर हिंसक हमला किया गया। हमलावर की पहचान देवबरा रेड्डेन के रूप में की गई है। 30 साल के रेड्डेन को तीन बार पहले भी हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे कोर्ट ने हमला करने और गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने के लिए दोषी करार दिया था।

जज पर हमले के बाद मच गई अफरा-तफरी

घटना बुधवार को करीब 11 बजे घटी। जज होल्थस सजा सुना रहीं थी तभी रेड्डेन तेजी से उनकी ओर बढ़ा और बेंच पर छलांग लगा दी। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि जज पर हुए हमले के बाद कैसे अफरा-तफरी मच गई थी। सुरक्षाकर्मियों ने रेड्डेन को वश में किया और उसकी जमकर पिटाई की।

यह भी पढ़ें- पति के शव से स्पर्म लेकर 62 साल की महिला बनेगी मां, जानें किस देश में आया यह मामला

हमले से पहले रेड्डेन के वकील ने जज से अनुरोध किया था कि सजा के दौरान प्रोबेशन दी जाए। जज ने इससे इनकार कर दिया था। जज होल्थस ने कहा, "मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि उसे कुछ और चखना चाहिए।" इसके बाद रेड्डेन द्वारा धमकी भरे व्यवहार का इतिहास सामने आया। उसने 23 अप्रैल को किसी अन्य व्यक्ति को शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें- दो बम धमाकों से दहला ईरान, 100 से ज्यादा मौतें, ईरानी राष्ट्रपति ने इस देश को बताया जिम्मेदार

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?