न्यूजीलैंड: कुल्हाड़ी लिए हमलावर ने चीनी रेस्तरां में किए हमले, लहूलुहान हो गए खाना खा रहे लोग

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में एक हमलावर ने तीन चीनी रेस्तरां में घुसकर खाना खा रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Vivek Kumar | Published : Jun 20, 2023 4:21 AM IST

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड (New Zealand ) के ऑकलैंड शहर में एक हमलावर ने कुल्हाड़ी से चीनी रेस्तरां में हमले किए हैं। उसने खाना आ रहे लोगों पर कुल्हाड़ी से वार किया और उन्हें लहूलुहान कर दिया। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पीड़ित को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वहीं, तीन अन्य घायलों की स्थिति स्टेबल है। उनका इलाज नॉर्थ शोर और ऑकलैंड अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे (स्थानीय समय अनुसार) घटी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एक व्यक्ति तीन चीनी रेस्तरां- झांगलियांग मलतांग, यूस डंपलिंग किचन और माया हॉटपॉट में गया। उसने खाना खा रहे लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। पुलिस ने 24 साल के संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उसपर लोगों को घायल करने और गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। हमला क्यों किया गया इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

Latest Videos

प्रत्यक्षदर्शी बोला- मुझपर भी किया हमला

हमले के वक्त रेस्तरां में खाना खा रहे एक व्यक्ति ने स्थानीय न्यूजपेपर से बात की। उसने कहा कि वह अपने एक दोस्त के साथ खाना खा रहा था। इसी दौरान हमलावर आया और उसने मेरे दोस्त पर कुल्हाड़ी चलाना शुरू कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "मैं सदमे में था। जब मैं समझा कि क्या हो रहा है उसने मुझे भी निशाना बनाने की कोशिश की। मैंने अपने हाथ से उसके कुल्हाड़ी को रोक दिया। उसने मेरे सिर पर भी कुल्हाड़ी मारने की कोशिश की। मैंने एक बार फिर अपने हाथ से उसके हमले को रोका।”

हमलावर को रोकने के लिए लोग चिल्लाए, लेकिन वह नहीं रुका

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर ने उन्हें रेस्तरां से बाहर निकाला। इसके बाद दूसरे रेस्तरां में चला गया। एक अन्य गवाह ने बताया कि वह एक दोस्त के साथ माया हॉटपॉट में खाना खा रही थी। उसी वक्त एक आदमी कुल्हाड़ी लेकर उसके दोस्त के पास आया। रेस्तरां में मौजूद हर कोई खड़ा हो गया। कुछ लोगों ने चिल्लाया कि तुम क्या करने जा रहे हो? ऐसा क्यों कर रहे हो? इसके बाद भी उसने मेरे दोस्त पर हमला कर दिया।

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Election Result: हरियाणा में हुई हार तो कैसे बढ़ेगा BJP पर दबाव, कहां-कहां खड़ी होगी मुश्किल
Bigg Boss 18: कौन हैं 4 जोड़ी कपड़ा लेकर आए BJP के नेता Tajinder Pal Bagga, जूता कांड है मशहूर
क्या 7 जन्मों का होता है पति-पत्नी का साथ? प्रेमानंद महाराज ने बताई सच्चाई #Shorts
क्या इन 8 ठिकानों पर ईरान ने छिपा दिए परमाणु हथियार? Israel Iran War Update
बिजनेसमैन ने मनाया बीवी का 50वां बर्थडे, लग गया बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा