
पालो ऑल्टो: मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान मुश्किल में पड़ गए हैं। उन पर गैर-कानूनी तरीके से स्कूल खोलने और 30 से 40 बच्चों का एडमिशन करके नियम तोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। इसके चलते अब इस स्कूल को बंद कर दिया गया है। यह सीक्रेट स्कूल जुकरबर्ग के पालो ऑल्टो वाले घर के अंदर खोला गया था, जहां 30 से 40 बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। लेकिन स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों और विरोध के बाद अब स्कूल को बंद करना पड़ा है।
मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी ने मिलकर अपने आलीशान घर के अंदर 'बीकन बेन' नाम का स्कूल शुरू किया था। यह एक मोंटेसरी जैसा स्कूल था, जिसमें 30 से 40 बच्चों का एडमिशन भी हो चुका था और पढ़ाई चल रही थी। अमेरिका के पालो ऑल्टो में जुकरबर्ग के घर के पास जब स्थानीय लोगों ने माता-पिता को अपने छोटे बच्चों को स्कूल छोड़ते और ले जाते देखा, तो उन्होंने गैर-कानूनी स्कूल चलाने का गंभीर आरोप लगाया। यह स्कूल 2022 में शुरू हुआ था और इसे गुप्त रूप से चलाया जा रहा था। स्थानीय लोगों के गंभीर आरोपों के बावजूद, स्कूल चलता रहा। कई नियमों के उल्लंघन के आरोप लगने पर भी स्कूल चलाया जा रहा था। अब स्थानीय लोगों के संघर्ष के बाद मार्क जुकरबर्ग ने स्कूल बंद कर दिया है।
क्रेसेंट पार्क के निवासियों ने मार्क जुकरबर्ग के स्कूल के खिलाफ कई आरोप लगाए थे, जिनमें सबसे बड़ा आरोप यह था कि स्कूल के पास कोई सही लाइसेंस नहीं था। आरोप है कि क्रेसेंट पार्क के लोगों को स्कूल की वजह से काफी परेशानी हो रही थी। उन्हें स्कूल के लिए हो रहे रोज के कंस्ट्रक्शन, शोर और कई दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। वे बिना किसी इजाजत के स्कूल चला रहे थे। इस इलाके में 11 प्रॉपर्टी के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने एक बहुत बड़ा कंपाउंड बनाया था, जिससे इलाके में सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं भी हो रही थीं। लोग पिछले कुछ सालों से मार्क जुकरबर्ग के नियम उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
मार्क जुकरबर्ग के स्कूल के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों के बाद, स्थानीय प्रशासन ने जांच की थी। इस दौरान कुछ नियमों का उल्लंघन साफ तौर पर पाया गया। इसलिए, प्रशासन ने 2025 की शुरुआत तक स्कूल बंद करने का निर्देश दिया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि ऐसा न करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इसी चेतावनी के बाद अब मार्क जुकरबर्ग ने स्कूल बंद कर दिया है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।