पाकिस्तान: बलूचिस्तान में नरसंहार, पंजाब के 23 लोगों की हत्या, खौफनाक वीडियो

Published : Aug 26, 2024, 12:01 PM ISTUpdated : Aug 26, 2024, 12:33 PM IST
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में नरसंहार, पंजाब के 23 लोगों की हत्या, खौफनाक वीडियो

सार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के मुसाखेल में पंजाब के कम से कम 23 लोगों की हत्या हुई है। हथियारबंद हमलावरों ने बसों और ट्रकों में सवार लोगों को निशाना बनाया। यात्रियों को जबरन उतारा और पहचान करने के बाद मार डाला।

वर्ल्ड डेस्क। सोमवार तड़क एक भयावह हमले में पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मुसाखेल में पंजाब के कम से कम 23 लोग मारे गए। आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार हथियारबंद हमलावरों ने अंतर-प्रांतीय बसों और ट्रकों को निशाना बनाया। यात्रियों को जबरन उतारा, उनकी पहचान की और फिर उन्हें मार डाला।

मुसाखेल के सहायक आयुक्त नजीब काकर ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने रारशाम जिले में राजमार्ग को बंद किया था। उनलोगों ने वाहनों को रोका और यात्रियों को जबरन उतारा। पहचान की जांच करने के बाद हमलावरों ने पीड़ितों को मार डाला। मारे गए सभी लोग पंजाब के रहने वाले थे।

 

 

हमलावरों ने दस वाहनों में लगा दी आग 

हत्याओं के बाद, हमलावरों ने दस वाहनों में आग लगा दी और घटनास्थल से फरार हो गए, जिससे विनाश का मंजर पीछे छूट गया। पुलिस और लेवीज अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और शवों को पहचान और आगे की जांच के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले को आतंकवाद का कृत्य बताते हुए निंदा की। पीड़ितों के परिवारों को गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए बुगती ने इस घटना को एक "कायरतापूर्ण कृत्य" बताया और कसम खाई कि अपराधियों को न्याय का सामना करना पड़ेगा।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भिखारी पाकिस्तान की एयरलाइंस को क्यों खरीदना चहती है Asim Munir की सेना?
भारतीय टेक कर्मचारियों के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे SHOCKING डिसीजन, होगा बड़ा नुकसान!