पाकिस्तान में कत्लेआम: 200 गाड़ियों के काफिले पर हमला, मारे गए 38 लोग

Published : Nov 21, 2024, 07:04 PM ISTUpdated : Nov 21, 2024, 07:13 PM IST
Pakistan Gunmen attack on passenger vans

सार

खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम में यात्रियों से भरे वाहनों पर हमला, 38 लोगों की मौत, जिसमें 3 महिलाएं शामिल। 11 लोग घायल। आतंकियों ने शिया समुदाय के दो काफिलों को बनाया निशाना।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KP) प्रांत के कुर्रम क्षेत्र के ओचट इलाके में गुरुवार को हथियारबंद लोगों ने कत्लेआम किया। यात्रियों से भरे वाहनों पर किए गए हमले में 38 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में तीन महिलाएं हैं। 11 लोग घायल हुए हैं।

आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा, "कुर्रम में 38 लोग मारे गए हैं। हम हर दिन एक नई घटना देख रहे हैं। केपी के अधिकारियों, पुलिस महानिरीक्षक और मुख्यमंत्री के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्हें मदद की जरूरत है। केपी हमारे देश का हिस्सा है। हम उसे पीछे नहीं छोड़ेंगे। हम जहां तक संभव हो मदद करेंगे।"

पहले पुलिसकर्मियों पर किया हमला, फिर यात्रियों पर चलाई गोली

KP सरकार के प्रवक्ता बैरिस्टर डॉ. सैफ ने कहा कि पहले पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। इसके बाद यात्रियों के काफिले को दोनों तरफ से निशाना बनाया गया। काफिले में करीब 200 गाड़ियां थीं। जिला प्रशासन और सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घटना की जांच की जा रही है।

कुर्रम के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) जावेदुल्लाह महसूद ने बताया कि आतंकवादियों ने शिया समुदाय के सदस्यों के दो अलग-अलग काफिलों को निशाना बनाया। दोनों काफिले में करीब 40 गाड़ियां थी। इन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षा दी जा रही थी। महिलाओं और बच्चों ने स्थानीय घरों में शरण ली है। हम हमलावरों की तलाश कर रहे हैं।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने की हमले की निंदा

तहसील मुख्यालय अस्पताल अलीजई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुहम्मद इशाक ने कहा कि 33 लोग मारे गए हैं और 30 घायल हो गए हैं। घायलों को जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ को पेशावर रेफर किया गया है। केपी के मुख्य सचिव नदीम असलम चौधरी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जानी चाहिए। घायलों को समय पर इलाज किया जाए। केपी के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने घटना की निंदा की है।

यह भी पढ़ें- क्या है ICBM जिसे रूस ने पहली बार यूक्रेन पर दागा, क्यों माना जाता है खतरनाक

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भिखारी पाकिस्तान की एयरलाइंस को क्यों खरीदना चहती है Asim Munir की सेना?
भारतीय टेक कर्मचारियों के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे SHOCKING डिसीजन, होगा बड़ा नुकसान!