दक्षिणी मेक्सिको के सिटी हॉल में अंधाधुंध गोलीबारी, फर्श पर बिछ गईं लाशें, मेयर समेत 18 की मौत, सेना तैनात

Published : Oct 06, 2022, 12:01 PM ISTUpdated : Oct 06, 2022, 12:22 PM IST
दक्षिणी मेक्सिको के सिटी हॉल में अंधाधुंध गोलीबारी, फर्श पर बिछ गईं लाशें, मेयर समेत 18 की मौत, सेना तैनात

सार

दक्षिणी मेक्सिको के सिटी हॉल गोलीबारी कर मेयर कॉनराडो मेंडोजा की हत्या कर दी गई। इस गोलीबारी में 18 की मौत हुई है। गोलीबारी के बाद सेना को तैनात कर दिया गया है। हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की।   

सैन मिगुएल टोटोलापन। दक्षिण-पश्चिमी मेक्सिको के सैन मिगुएल टोटोलापन शहर के सिटी हॉल में हथियारबंद लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 18 लोगों की हत्या कर दी। हमलावरों ने मेयर कॉनराडो मेंडोजा को भी मार डाला। गोलीबारी के बाद शहर की सुरक्षा के लिए सेना को तैनात कर दिया गया है।

हमलावरों ने मेयर और अधिकारियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस घटना में मेयर कॉनराडो मेंडोजा के पिता और पूर्व मेयर जुआन मेंडोजा के साथ शहर के अन्य अधिकारियों की भी मौत हुई है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में आपराधिक गिरोह 'लॉस टेक्विलेरोस' ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

सिटी हॉल में बिछ गईं लाशें
गोलीबारी में पुलिस अधिकारियों और परिषद के कार्यकर्ताओं के भी मारे जाने की खबर है। गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी मच गई। सिटी हॉल में मारे गए लोगों की लाशें बिछ गई। सोशल मीडिया पर गोलीबारी से जुड़े वीडियो शेयर किए गए हैं, जिनमें खून से लथपथ शवों को देखा जा सकता है। गोली लगने से सिटी हॉल की बाहरी दीवारों पर निशान बन गए। हमले के दौरान सुरक्षा बल के जवान शहर में नहीं आ सकें इसके लिए अपराधियों ने हाईवे को गाड़ियां खड़ी कर बंद कर दिया था। 

ड्रग कार्टेल से जुड़े हैं हमलावर
पुलिस के अनुसार बंदूकधारियों ने बुधवार को 14:00 बजे हमला किया। हमले के लिए लॉस टेक्विलेरोस आपराधिक गिरोह को दोषी ठहराया गया है। यह गिरोह एक शक्तिशाली ड्रग कार्टेल से जुड़ा हुआ है। सैन मिगुएल टोटोलापन टिएरा कैलिएंट नाम के क्षेत्र के केंद्र में स्थित है। 

यह भी पढ़ें- अमेरिका: 8 महीने की बच्ची समेत भारतीय मूल के परिवार के 4 सदस्यों की अगवा कर हत्या, बगीचे में मिले शव

ड्रग कार्टेल द्वारा कंट्रोल किए जाने वाले इस इलाके में हिंसक घटनाएं होती रहती हैं। प्रशांत कॉरिडोर के साथ उत्तर में नशीली दवाओं के मार्गों पर नियंत्रण के लिए ड्रग्स माफियाओं के विभिन्न समूह के बीच लड़ाई होती रहती है। हमले के बाद रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बंदूकधारियों को खोजने के लिए इलाके में सेना और नौसेना के जवानों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत, WHO ने 4 भारतीय सिरप के बारे में दी चेतावनी

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Capitol Hill Protest Video: ईरान वार के विरोध में चिल्लाया पूर्व US मरीन, पुलिस ने घसीटा, हाथ टूटा
Big Breaking: ईरान ने इजराइल के शहरों पर क्लस्टर मिसाइलों से किया जबरदस्त हमला