कब्र से 60 साल की महिला की लाश निकालकर Rape, जानिए क्या है ये दुनिया की सबसे खतरनाक सेक्स बीमारी

Published : Oct 11, 2022, 08:16 AM ISTUpdated : Oct 11, 2022, 08:17 AM IST
कब्र से 60 साल की महिला की लाश निकालकर Rape, जानिए क्या है ये दुनिया की सबसे खतरनाक सेक्स बीमारी

सार

पाकिस्तान में कब्र खोदकर महिला की लाश निकाल उसके साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऐसे मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। पंजाब के नरोवाल जिले की जफरवाल तहसील  में 60 वर्षीय एक महिला की कब्र खोदी गई और उसके शव को अपवित्र(रेप) कर दिया गया।

वर्ल्ड न्यूज. पाकिस्तान में कब्र खोदकर महिला की लाश निकाल उसके साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऐसे मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। पंजाब के नरोवाल जिले की जफरवाल तहसील (ZAFARWA) में 60 वर्षीय एक महिला की कब्र खोदी गई और उसके शव को अपवित्र(रेप) कर दिया गया। पुलिस ने लोकल मीडिया को बताया कि इस वीभत्स घटना(gruesome incident) को अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया। मामले की जांच की जा रही है। (पहली तस्वीर पाकिस्तान में एक पुरानी घटना की है)

7 अक्टूबर को महिला को दफनाया गया था
पुलिस ने कहा कि महिला को शुक्रवार (7 अक्टूबर) को कब्रिस्तान में दफनाया गया था। क्राइम सीन से सबूत एकत्र किए गए हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है।  बता दें कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी देश में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल सिंध के थट्टा जिले के मौलवी अशरफ चांडियो गांव में कुछ लोगों ने एक लड़की की कब्र खोदी और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

नवंबर 2019 में, अज्ञात पुरुषों ने कराची के लांधी टाउन इलाके में एक महिला की कब्र खोदी और मृत शरीर के साथ बलात्कार किया। हालांकि मृतक के परिजनों ने मामला दर्ज कराने से मना कर दिया था। इस जघन्य कृत्य की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में दिवंगत महिला के रिश्तेदार और उसके पड़ोसी इस्माइल गोथ कब्रिस्तान पहुंचे थे। उन्हें बताया गया कि कुछ लोगों ने मृतका की कब्र खोद दी थी, जिसे एक दिन पहले ही दफनाया गया था। हालांकि यह पता नहीं चल पाया था कि कितने पुरुष इस शर्मनाक काम में शामिल थे। परिजनों के अनुसार, कब्रिस्तान के अंडरटेकर ने उन्हें बताया कि एक कुत्ते ने ताजी बनी कब्र से स्लैब हटा दिया था। हालांकि उन्होंने नहीं सोचा था कि एक कुत्ता कब्र से स्लैब को हटाने में सक्षम होगा।

2011 में उत्तरी नाज़ीमाबाद, कराची से मुहम्मद रिज़वान नामक एक कब्रदार(gravekeeper) को नेक्रोफिलिया(Necrophilia-मरे हुए लोगों के साथ सेक्स करके आनंद हासिल करना) के लिए गिरफ्तार किया गया था। 48 महिला लाशों के साथ बलात्कार करने की बात कबूल करने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। रिजवान एक लाश को अपवित्र करने के बाद भागते हुए पकड़ा गया था।

जानिए क्या है ये नेक्रोफिलिया
नेक्रोफीलिया एक खतरनाक मानसिक बीमारी है। इसे दुनिया की सबसे खतरनाक सेक्स विकृति माना जाता है।  ग्रीक में 'नेक्रो' का मतलब 'शव' और 'फीलिया' का मतलब 'प्यार' से होता है। यानी  'नेक्रोफीलिया' का मतलब मरे हुए लोगों के साथ सेक्स करके आनंद हासिल करना होता है। भारत में नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड-2006 के आरोपी मनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली भी इसी बीमारी से ग्रसित बताए गए थे। 

यह भी पढ़ें
पाकिस्तान में Terrorism : मासूमों को भी नहीं बख्श रहे इस्लामिक चरमपंथी, स्कूल वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग
सुसाइड करके भूतनी बन गई प्रेमिका, ये है सबसे प्रेम बाधित बंगला, love letters से हुआ खौफनाक खुलासा
मासूमों की लाशें बिछाता जा रहा था पागल हत्यारा, क्लास में कंबल ओढ़कर सोती रही 3 साल की ये बच्ची

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?