MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Viral
  • सुसाइड करके भूतनी बन गई प्रेमिका, ये है सबसे प्रेम बाधित बंगला, love letters से हुआ खौफनाक खुलासा

सुसाइड करके भूतनी बन गई प्रेमिका, ये है सबसे प्रेम बाधित बंगला, love letters से हुआ खौफनाक खुलासा

ट्रेंडिंग न्यूज. क्या आप जानते हैं कि ये एक खूबसूरत पुराना घर है, जिसे अमेरिका का सबसे हॉन्टेड हाउस(most haunted house in USA) माना जाता है। कथिततौर पर यह प्रेतबाधित घर अर्कांसस राज्य(Arkansas) में स्थित है। वर्तमान मालिकों ने वर्षों से इसमें अजीब और डरावनी गतिविधि का अनुभव किया है। लिहाजा, 2008 में इसे अमेरिका का सबसे हॉन्टेड हाउस घोषित कर दिया गया। इसे एलन हाउस(Allen House) कहते हैं। यह अर्कांसस के मॉन्टिसेलो में स्थित है। इसे1906 में जेई एलन ने बनवाया था। वर्तमान मालिक मार्क और रेबेका स्पेंसर ने 2007 में घर खरीदा और उन्हें घर में कुछ अजीब चीजों का अनुभव होने लगा। आगे पढ़िए बाकी की कहानी...

4 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Oct 10 2022, 12:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

नए मालिक को दिखने लगी अपनी कॉर्बन कॉपी: घर को 2019 में घोस्ट ब्रदर्स( Ghost Brothers back in 2019) सहित कई पैरानॉर्मल शो में दिखाया गया है। शो में स्पेंसर इस बारे में बताते सुने गए कि कैसे उन्होंने घर में अपने और अपने बेटे की हूबहू कॉपी यानी कार्बन कॉपी(doppelgangers) को देखना शुरू कर दिया। उन्होंने फर्नीचर को यहां से वहां जगह बदलते और किचन की अलमारियां अपने आप खुलते-बंद होते देखीं। कुछ पैरानार्मल एक्सपर्ट्स( paranormal experts) का कहना है कि वे डोपेलगैंगर दृश्य वास्तव में जीवित लोगों के साथ संपर्क बनाने की कोशिश कर रही एक आत्मा हो सकती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

एलन हाउस में आखिर किसका भूत है: कहते हैं कि भूतनी कोई और नहीं, जेई एलन की मध्यम बेटी लाडेल एलन( Ladell Allen) है और कुछ का कहना है कि उनका बेटा भी भूत बनकर घर में रहता है। लाडेल की प्रेम कहानी का दु:खद अंत हुआ था। लाडेल का जन्म 1894 में हुआ था। जब वह 20 वर्ष की थी, तब उसने बॉयड रैंडोल्फ बोनर से शादी की और उनका एक बच्चा एलन था। 1927 में यह शादी टूट गई। इसके बाद लाडेल ने खुद को फिर से अकेला पाया। 1945 में उसके बेटे की 28 साल की उम्र में निमोनिया से मौत हो गई थी। फिर कुछ साल बाद लाडेल ने 1948 की क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सुसाइड कर ली।

36

कभी पता नहीं चल सका कि लाडेल ने सुसाइड क्यों किया: कहते हैं कि अपने माता-पिता के साथ रात का खाना खाने के बाद लाडेल एलन चुपचाप एक गिलास में पारा सायनाइड( mercury cyanide) गटकर ऊपरअपने कमरे में चली गई। कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई। उस समय के अखबारों ने कभी नहीं बताया कि उसकी मृत्यु कैसे हुई? परिवार और करीबी दोस्त सच्चाई जानते थे, लेकिन वे समझ नहीं पाए कि क्यों?

46

घर के नए मालिक को मिले लव लेटर्स: एक सुबह एलन हाउस के नए मालिक मार्क स्पेंसर को अटारी(छत पर बनी कोठरी) में जाने की तीव्र इच्छा हुई। वहां उन्हें एक फ्लोरबोर्ड के नीचे कुछ प्रेम पत्र मिले। इन पत्रों से लाडेल की प्रेम कहानी का पता चला। वो ये प्रेम पत्र सबसे छुपाकर रखती थी। प्रेम पत्रों से पता चला कि लाडेल पति बोनर से अलग होने के बाद उसका अपने पहले प्यार प्रेंटिस एच सैवेज से(Prentiss H Savage) फिर से अफेयर हो गया। ये प्रेम पत्र 1948 के वसंत में लिखना शुरू हुए थे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। सैवेज ने अपनी पत्नी को छोड़ने का वादा किया, लेकिन 1948 की क्रिसमस की पूर्व संध्या तक लाडेल को विनाशकारी खबर का पता चला कि वह अपनी पत्नी को कभी नहीं छोड़ेगा। माना जाता है कि इसी दु:ख में लाडेल ने सुसाइड कर ली।

56

हैलौवीन फेस्टिवल पर ही खुलता है घर:एलन हाउस मॉन्टिसेलो अर्कांसस में 713 नॉर्थ मेन स्ट्रीट पर स्थित है। हैलोवीन(Halloween) के लिए घर हर साल 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक खुला रहता है। हैलोवीन पश्चिमी देशों में मनाया जाने वाले खास त्योहार है। इसका खुमार कई देशों पर चढ़ने लगा है। बहरहाल, आप साल के किसी भी समय 6 या अधिक के समूह के साथ एलन हाउस देख सकते हैं। डिनर एंड ए घोस्ट, एक प्राइवेट टी पार्टी और साल भर और भी कई इवेंट यहां होते हैं। आप AllenHouse.com पर पर्यटन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-मासूमों की लाशें बिछाता जा रहा था पागल हत्यारा, क्लास में कंबल ओढ़कर सोती रही 3 साल की ये बच्ची

66

बता दें कि अर्कांसस एक दक्षिणी अमेरिकी राज्य है, जो मिसिसिपी नदी की सीमा पर है। यह अपने प्रचुर पार्क और जंगल क्षेत्रों के लिए जाना जाता है, जिसमें पहाड़ों, गुफाओं, नदियों और गर्म झरनों( mountains, caves, rivers and hot springs) के इलाके शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-शापित तस्वीर: जैसा महीनेभर पहले आर्टिस्ट ने दिखाया, ठीक वैसे ही पाकिस्तान के इस विशाल मॉल में लगी आग

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
MS Dhoni: क्या अब भी IPL खेलने को तैयार हैं माही? धोनी की फुर्ती देख फैंस ने उठाया बड़ा सवाल
Recommended image2
Fact Check: क्या फिर लौटेगा ₹1000 का नोट? 15 नवंबर से चलन में आने के दावे पर आया बड़ा अपडेट
Recommended image3
Mukesh Ambani Viral Video: मीटिंग के बीच पोते को फोन थमाते दिखे अंबानी, लोगों ने किया मजेदार कमेंट्स
Recommended image4
Pregnant बीवी को खतरे में डाल रहा था शख्स, फिर पुलिसवाले ने जो किया जीत लेगा दिल! Watch Video
Recommended image5
France Riots: दंगे का वीडियो बना विज्ञापन! फ्रांस में नहीं टूटा शीशा, चीन की कंपनी ने उठाया मौके का फायदा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved