पत्नी की हत्या कर पति ने खाया दिमाग, ऐशट्रे के रूप में किया खोपड़ी इस्तेमाल, पुलिस ने पकड़ा तो बोला-मौत की देवी ने दिया आदेश

Published : Jul 08, 2023, 03:23 PM IST
Cannibalism

सार

मेक्सिको में पति ने पत्नी की हत्या की और उसके दिमाग को टाकोस में रखकर खा गया। उसने पुलिस को बताया कि मौत की देवी और शैतान ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था।

प्यूब्लो। मेक्सिको के प्यूब्लो में 32 साल के अल्वारो नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी (38 साल की मारिया मोंटसेराट) की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के टुकड़े-टुकड़े किए और कई हिस्सों को खा गया। उसने पत्नी के दिमाग को निकाला और टाकोस (एक तरह की रोटी) में रखकर खा गया।

द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार अल्वारो को 2 जुलाई को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को ऐसी बातें बताई हैं, जिससे सनसनी फैल गई है। वह पेशे से बिल्डर है। आरोप है कि उसने ड्रग्स के नशे में 29 जून को अपनी पत्नी की हत्या की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे सांता मुएर्टे (मौत की देवी) और शैतान ने ऐसा करने के लिए आदेश दिया था।

अल्वारो और मारिया की शादी एक साल पहले हुई थी। मारिया के पांच बच्चे हैं। इनकी उम्र 12-23 साल है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पत्नी के दिमाग के हिस्से को टाकोस में रखकर खाया। उसने पत्नी की खोपड़ी का इस्तेमाल ऐशट्रे के रूप में किया। उसने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उसे प्लास्टिक बैग में रख दिया था।

पत्नी की हत्या के बाद बेटी को दी खबर

पत्नी की हत्या के दो दिन बाद अल्वारो ने अपनी एक सौतेली बेटी को घटना की जानकारी दी। उसने बेटी से कहा कि आकर अपनी मां को ले जाओ। मैंने उसकी हत्या कर दी है और बैग में डाल दिया है। मृतक महिला की मां मारिया एलिसिया मोंटिएल सेरान ने यह जानकारी स्थानीय मीडिया को दी। सेरान ने कहा कि अल्वारो ने उनकी बेटी के शरीर को बड़े चाकू और हथौड़े की मदद से काट डाला।

ड्रग्स का आदी है आरोपी

सेरान ने कहा, "अल्वारो ड्रग्स का आदी है। वह कोकीन और अन्य तरह के ड्रग्स लेता था। मुझे लगता है कि उसे मानसिक समस्याएं थी। इसके चलते ही उसने ऐसा काम किया है।” पीड़ित महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि अल्वारो ने मारिया की बेटियों का भी शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस को जांच के दौरान उनके घर में एक काले जादू की वेदी भी मिली है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM Modi Israel visit 2026: पीएम मोदी इज़राइल दौरे पर रवाना, क्या हैं इस यात्रा के खास उद्देश्य?
T20 WC 2026: इंग्लैंड सपोर्टर से स्टेडियम में भिड़ा पाकिस्तानी फैन, वीडियो वायरल!