खुशखबरी: चेन्नई से श्रीलंका के जाफना के लिए अब रोज मिलेगी फ्लाइट, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ऐलान

Published : Jul 07, 2023, 11:30 PM IST
Jyotiradiya scindia

सार

chennai to jaffna flights: अब श्रीलंका जाने के लिए 16 जुलाई से रोज फ्लाइट मिल सकेगी। भारत के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि चेन्नई और श्रीलंका के जाफना के बीच फ्लाइट 16 जुलाई से रोज चलाई जाएगी।

वर्ल्ड न्यूज। भारत से श्रीलंका जाने वालों की खुशखबरी है। चेन्नई और श्रीलंका के जाफना के बीच 16 जुलाई से नियमित फ्लाइट शुरू होने वाली हैं। भारत के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को यह ऐलान किया है। फ्लाइट की सुविधा अब सप्ताह में सातों दिन रहेगी। पहले हफ्ते में चार दिन ही भारत और श्रीलंका के बीच फ्लाइट की सुविधा थी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया का मानना है कि डेली फ्लाइट सुविधा बढ़ाने से बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। 

कोलंबो में टीएएआई के सम्मेलन में ऐलान
कोलंबो में ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएएआई) के 67वें वार्षिक सम्मेलन में मंत्री सिंधिया ने यह ऐलान किया है। भारतीय यात्रा कांग्रेस के लिए 500 से अधिक पर्यटन, विमानन और ट्रैवेल एक्सपर्ट्स और टूर ऑपरेटर इन दिनों कोलंबो में जुटे हैं। 

ये भी पढ़ें. पेरिस से टोरंटो की फ्लाइट में एयरफ्रांस पैसेंजर को मिला खून से लथपथ कारपेट, जानें फिर क्या हुआ

भारत-श्रीलंका के बीच और मजबूत होंगे संबंध
मंत्री सिंधिया ने कहा कि श्रीलंका में आयोजित यह सम्मेलन भारत और पड़ोसी देश के बीच पुराने संबंधों को और मजबूत करेगा। सिंधिया ने कहा कि श्रीलंका के साथ ये पार्टनरशिप दोनों ही देशों को शॉर्ट टर्म चैलेंजेस को सॉल्व करने में हेल्प करती है। ग्लोबल एविशन ईकोसिस्टम में यह एक मजबूत पावर बन जाती है। 

ये भी पढ़ें. रूस के मगदान में फंसे यात्रियों को लेकर एयर इंडिया के विमान ने सैन फ्रांसिस्को के लिए भरी उड़ान, तकनीकी खराबी के चलते डायवर्ट हुई थी फ्लाइट

श्रीलंका के लिए हैं 16 फ्लाइटें 
उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच पहली हवाई सेवा का एग्रीमेंट 1968 में हुआ था। आज भारत के विभिन्न राज्यों से श्रीलंका के लिए 16 फ्लाइटें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्गो फ्लाइटें भी चलाई जा रही हैं। दोनों सरकारों की सहमति से अब हमने चेन्नई से जाफना के लिए सीधी फ्लाइट रोज के लिए शुरू की है। श्रीलंका के लिए टूरिज्म की फील्ड में विदेशी मुद्रा इनकम का ये बढ़िया रिसोर्स भी साबित हो सकता है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पुतिन एयरपोर्ट पर उतरे, PM मोदी ने किया ऐसा स्वागत… रूस हुआ हैरान!
'हाथ मिलाया-गले लगे' PM Modi ने कैसे किया दोस्त पुतिन का ग्रांड वेलकम-Watch Video