PM Modi France Visit: क्या पीएम मोदी के रेड कॉर्पेट वेलकम से लाल हो गया चीन? आलोचना के बाद मैंक्रो को क्यों याद आया भारत

Published : Jul 13, 2023, 08:12 PM IST
bastille day parade

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। खासकर, चीन की। क्योंकि इंडो-पैसिफिक रीजन में फ्रांस की अगुवाई में ही क्वाड में शामिल देश चीन के खिलाफ एक तरह का मोर्चा बनाए हुए हैं। 

PM Modi France Visit. भारतीय प्रधानमंत्री को फ्रांस के नेशनल डे परेड में आमंत्रित किया गया है और इस पर पूरी दुनिया की निगाहें इस विजिट पर लगी हुई हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने पीएम मोदी को 14 जुलाई की विशेष परेड के लिए आमंत्रित किया है। पीएम मोदी फ्रांस पहुंच भी चुके हैं और उनका पूरे रीति-रिवाज के साथ ग्रैंड वेलकम किया गया है। दुनिया के भू-राजनैतिक हलचलों में यह घटना बड़ी महत्वपूर्ण है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने क्यों की थी भारत की आलोचना

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर फ्रांस के प्रेसीडेंट ने भारत की दबे स्वरों में आलोचना की थी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा था कि यूक्रेन युद्ध को लेकर जो देश रूस की आलोचना नहीं कर रहे हैं, वे नए साम्राज्यवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। यह एक तरह से रूस के साथ मिलीभगत का ही नतीजा है। तब मैंक्रो ने कहा था कि जो लोग आज चुप हैं, वे एक नए साम्राज्यवाद की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पूर्व और पश्चिम या उत्तर-दक्षिण के बीच एक पक्ष चुनने का मामला नहीं है। यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लिए जिम्मेदारी का मामला है।

रूस-यूक्रेन युद्ध में नई दिल्ली की तटस्थता

2022 संयुक्त राष्ट्र महासभा में वक्ताओं की सूची में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल थे। जिनका देश संयुक्त राष्ट्र में आक्रमण की निंदा करने से पांच बार दूर रह चुका था। जिसमें संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) का प्रस्ताव भी शामिल था, जिसमें यूक्रेन में रूसी उल्लंघनों पर स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी। मैक्रों के भाषण में मोदी का जिक्र जरूर हुआ लेकिन यह यूक्रेन युद्ध में नई दिल्ली की तटस्थता के लिए भारतीय नेता को दोषी ठहराने के लिए नहीं था। फ्रांस रूस से बढ़ते आयात का विरोध कर रहा था।

फ्रांस का भारत के प्रति नरम रूख क्यों

मोदी के प्रति फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रॉन का नरम रुख शुक्रवार को भव्य रूप से प्रदर्शित होगा, जब भारतीय प्रधानमंत्री 14 जुलाई को पेरिस में बैस्टिल दिवस सैन्य परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इतना ही नहीं वे प्रेसीडेंट के साथ प्राइवेट डिनर का भी हिस्सा बनेंगे, जिससे दुनिया को यह मैसेज जाएगा कि भारत और फ्रांस की दोस्ती बहुत मजबूत है।

यह भी पढ़ें

PM Modi France Visit: पीएम मोदी को देखकर महिला की आंखों में आए आंसू, भारतीयों ने किया भव्य स्वागत

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ऑस्ट्रेलिया के जिस बीच पर आतंकियों ने कहर बरपाया, एक्सपर्ट ने बताई उस जगह की कहानी
Sydney Terror Attack के बाद एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री से क्या कहा...