प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस (PM Modi France Visit) पहुंच चुके हैं और वहां उनका भव्य स्वागत किया गया है। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की है। 

PM Modi France Visit. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के दिलों पर राज कैसे करते हैं, इसका एक उदाहरण पेरिस के होटल प्लाजा एथनी के बाहर देखने को मिला। वहां पर भारतीयों से प्रधानमंत्री ने मुलाकात की और सभी के साथ अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान एक भारतीय महिला अपनी भावनाओं पर काबू नहीं पा सकी और उनकी आंखों में आंसू आ गए। पीएम मोदी भी यह देखकर इमोशनल हो गए और महिला को ढ़ांढस बंधाकर आगे बढ़े।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बैस्टिल डे परेड में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को होने वाले बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैस्टिल डे फ्रांस का नेशनल डे है। इस साल भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे हुए हैं। इसके चलते पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा और अहम हो गई है। 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बैस्टिल डे के चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था।

फ्रांस की पीएम ने किया पीएम मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। फ्रांस की सेना ने नरेंद्र मोदी के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। फ्रांस की सेना ने पहले भारत के राष्ट्रगान का धुन बजाया। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रगान का धुन बजाया गया।

लड़ाकू विमानों की हुई डील

डीएसी ने फ्रांस से 26 राफेल एम लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद को मंजूरी दे दी है। 26 राफेल एम में से चार दो सीट वाले विमान होंगे। इनका इस्तेमाल ट्रेनिंग देने के लिए होगा। 22 राफेल एम एक सीट वाले होंगे। डीएसी हथियारों की खरीद पर फैसला लेने वाली रक्षा मंत्रालय की सर्वोच्च संस्था है। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री करते हैं। यह घोषणा तब हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैस्टिल डे परेड का हिस्सा बनने के लिए फ्रांस जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

पेरिस में PM मोदी के भव्य स्वागत की TOP PHOTOS: PM एलिजाबेथ बोर्न ने की अगवानी, गार्ड ऑफ ऑनर का मिला सम्मान