
Moscow concert terror attack: मॉस्को कांन्सर्ट में हुए आतंकी हमले के बाद पकड़े गए संदिग्धों में तीन ने अपना जुर्म रूस के कोर्ट में कबूल लिया है। चार संदिग्धों में तीन के कबूलनामा के बीच कई शॉकिंग और दिलदहला देने वाले वीडियो व फोटोज सामने आ रहे हैं। इस वीडियो व फोटोज में रूसी सिक्योरिटी फोर्सेस के द्वारा बर्बर तरीके से संदिग्धों का टॉर्चर किया जा रहा है। उनके जेनिटल पार्ट्स को इलेक्ट्रिक शॉक दिया जा रहा।
संदिग्ध आतंकियों के साथ ऐसा बर्ताव की मानवता भी कांप उठे
रूसी सुरक्षाकर्मी, हमला के बाद पकड़े गए संदिग्धों के साथ बेहद बर्बरतापूर्ण व्यवहार करते हुए कई वीडियो में दिख रहे हैं। वीडियो बेहद खौफनाक है। गिरफ्तार किए गए लोगों को कथित तौर पर प्रताड़ित करने की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। एक तस्वीर में एक आदमी को कथित तौर पर उसके गुप्तांगों में बिजली के झटके दिए जाते हुए दिखाया गया है दूसरी तस्वीर में रूसी सुरक्षा बलों को एक व्यक्ति को उसके कान पर कुछ बांधने के लिए मजबूर करते हुए दिखाया गया है। एक फोटो में संदिग्ध शम्सुद्दीन फ़रीदुन को यातना देते हुए दिखा गया है जिसके जेनिटल पार्ट में 80 वोल्ट की बैटरी से करंट दिया जा रहा है।
बीते 23 मार्च को मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में भयानक आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 150 से अधिक लोग मारे गए थे और डेढ़ सौ से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए थे। हमला के बाद रूस ने 11 संदिग्धों को अरेस्ट किया था जिसमें चार गनमैन भी शामिल थे। मॉस्को के उत्तरी उपनगर क्रास्नोगोर्स्क में क्रोकस सिटी हॉल पर शुक्रवार को हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट के सहयोगी इस्लामिक स्टेट - खुरासान प्रांत (आईएसआईएस-के) ने ली थी। हालांकि, रशियन सिक्योरिटी सर्विसेस का दावा है कि हमलावरों का संबंध यूक्रेस से है। सभी हमलावर पड़ोसी देश में भाग रहे थे।
यह भी पढ़ें:
मास्को अटैक में मरने वालों की संख्या हुई 150 के पार, चार गनमैन सहित 11 हिरासत में लिए गए
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।