अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए PM, कुवैत के अमीर से की मुलाकात

Published : Dec 22, 2024, 09:07 AM ISTUpdated : Dec 22, 2024, 09:13 AM IST
Narendra Modi meets Kuwait Emir

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में शिरकत की और कुवैत के अमीर से मुलाकात की। प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत को 'विश्व की कौशल राजधानी' बताया। 

वर्ल्ड डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कुवैत में 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने फुटबॉल टूर्नामेंट देखा। दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत आए नरेंद्र मोदी उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि थे।

भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर के 'सम्मानित अतिथि' के रूप में इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान कुवैत के नेतृत्व के साथ उनकी अनौपचारिक बातचीत हुई।

 

 

नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, "अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह के दौरान कुवैत के महामहिम अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबाह से मिलकर खुशी हुई।"

नरेंद्र मोदी ने फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी देशों को शुभकामनाएं दीं। यह इस क्षेत्र के सबसे प्रमुख खेल आयोजनों में से एक है। इसमें GCC देशों, इराक और यमन सहित आठ देश भाग ले रहे हैं।

43 साल बाद कुवैत आए भारत के पीएम

नरेंद्र मोदी 43 साल बाद कुवैत की यात्रा करने वाले पहले भारतीय पीएम हैं। वह दो दिन की यात्रा पर शनिवार सुबह कुवैत पहुंचे। इससे पहले शनिवार को उन्होंने कुवैत सिटी में ‘हाला मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। नरेंद्र मोदी ने वैश्विक प्रगति प्रवासी भारतीयों के योगदान की तारीफ की। कहा कि भारत “दुनिया की कौशल राजधानी” बन सकता है।

 

 

उन्होंने कहा, "भारत कुशल प्रतिभाओं की विश्व की मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। भारत में विश्व की कौशल राजधानी बनने की क्षमता है। भारतीय समुदाय ने कुवैत में भारत की प्रतिभा, टेक्नोलॉजी और परंपरा का सार मिलाया है।"

नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 101 साल के भारतीय विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी से मुलाकात की। वह दो कुवैती नागरिकों से भी मिले, जिन्होंने रामायण और महाभारत महाकाव्यों का अरबी में अनुवाद और प्रकाशन किया है। प्रधानमंत्री एक लेबर कैम्प गए। यहां करीब 1,500 भारतीय कामगार रहते हैं।

यह भी पढ़ें- कुवैत में मोदी ने कहा: 4 घंटे यहां आने में लगता, भारत के पीएम को 43 साल लगे

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

आयरलैंड में भूख से तड़प रहे भारतीय छात्र, फूड बैंक की तस्वीर वायरल होते ही मचा हडकंप
Nepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में गिरी टूरिस्ट बस, 18 लोगों की स्पॉट पर मौत-कई विदेशी भी थे सवार