NASA Alert: पृथ्वी के बेहद करीब पहुंचा विशालकाय क्षुद्र ग्रह, 39178 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा आगे

Published : May 09, 2024, 03:43 PM ISTUpdated : May 09, 2024, 10:57 PM IST
NASA discovers super Earth

सार

यह विशालकाय अंतरिक्ष पत्थर करीब 39178 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। 

NASA Alert: पृथ्वी की ओर आकर गुजरे दो क्षुद्र गहों के बाद अब एक तीसरा क्षुद्र ग्रह भी आ रहा है। अपोलो ग्रुप के यह क्षुद्र ग्रह लगातार पृथ्वी की ओर तेजी से आ रहे हैं। इन क्षुद्र ग्रहों के पृथ्वी के बेहद करीब आने पर अंतरिक्ष विज्ञानी दिन रात नजर बनाए हुए हैं। यह विशालकाय अंतरिक्ष पत्थर करीब 39178 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।

17 फीट का है पत्थर

2024जेटी3 को लेकर वैज्ञानिक चिंतित इसलिए भी हैं क्योंकि अधिकतर क्षुद्र ग्रह एक सेफ डिस्टेंस के साथ पृथ्वी के पास से गुजर जाते हैं लेकिन यह क्षुद्र ग्रह महज 25739 किलोमीटर की दूरी पर है। यह अंतरिक्ष पत्थर या क्षुद्र ग्रह करीब 17 फीट का है।

दो क्षुद्र ग्रह कुछ दिन पहले ही गुजरे

पृथ्वी के करीब से दो क्षुद्र ग्रह पहले भी गुजर चुके हैं। अपोलो ग्रुप के दोनों क्षुद्र ग्रह 2024 जेआर1 और 2024 जेओ2 अत्यधिक स्पीड के साथ अंतरिक्ष में घूमते हुए पृथ्वी के पास से गुजरे हैं। हालांकि, नासा ने इन ग्रहों के पास आने से किसी प्रकार के डर से इनकार किया है। लोगों से अपील की थी कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है इसपर वैज्ञानिक नजर रखे हुए हैं, आमजन को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। पहला क्षुद्र ग्रह 2024 जेआर1 करीब 33 फीट यानी 10.14 मीटर के डायमीटर का है। जबकि अपोलो ग्रुप का दूसरा क्षुद्र ग्रह 2024 जेओ2 पहले वाले से थोड़ा छोटा है। वह करीब 30 फीट के डायामीटर का है। इस दूसरे वाले क्षुद्र ग्रह की स्पीड 51769 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं पहले वाले क्षुद्र ग्रह की रफ्तार 46943 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह पृथ्वी से करीब 295547 किलोमीटर दूर से पास कर जाएगा। वैज्ञानिकों ने कहा कि इन क्षुद्र ग्रहों की दूरी इतनी कम है कि यह हमारा अटेंशन खींचेगा। लेकिन डरने की कोई बात नहीं है। पढ़िए पूरी स्टोरी…

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैटरी से निकली चिंगारी ने ली 20 जान, एक प्रेगनेंट महिला भी शामिल- देखें इंडोनेशिया आग का VIDEO
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह