भारत के समर्थन में आगे आया रूस, खालिस्तानी आतंकी पन्नू के मामले में कह दिया ऐसा, जिसे सुनकर US को लग सकती है मिर्ची

Published : May 09, 2024, 10:58 AM ISTUpdated : May 09, 2024, 10:59 AM IST
PUTIN MODI

सार

रूस ने एक बार फिर साबित है कि वो भारत का सबसे अच्छा दोस्त है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार (8 मई) को खालिस्तान आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के हत्या की नाकामयाब साजिश से जुड़े मामले पर अमेरिका को आईना दिखाया है।

रूस। रूस ने एक बार फिर साबित है कि वो भारत का सबसे अच्छा दोस्त है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार (8 मई) को खालिस्तान आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के हत्या की नाकामयाब साजिश से जुड़े मामले पर अमेरिका को आईना दिखाया है। उन्होंने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।  रूस के तरफ से दिए गए इस बयान के बाद अमेरिका को मिर्ची लग सकती है। इस पर रूसी विदेश मंत्रालय की आधिकारिक प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने बुधवार को कहा कि हमारे पास जो जानकारी है उसके अनुसार, अमेरिका ने अभी तक किसी GS पन्नू की हत्या की तैयारी में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता का कोई विश्वसनीय सबूत नहीं दिया है।

मारिया जखारोवा ने कहा, "सबूतों के अभाव में इस विषय पर अटकलें अस्वीकार्य हैं।" उन्होंने कहा कि अमेरिका में भारत के विकास और ऐतिहासिक संदर्भ की समझ का अभाव है, जो एक राष्ट्र के रूप में भारत के प्रति अनादर दर्शाता है। जखारोवा ने कहा कि अमेरिका द्वारा नई दिल्ली के खिलाफ नियमित रूप से निराधार आरोप लगाते हैं। इसके अलावा वे न केवल भारत बल्कि कई अन्य राज्यों पर भी निराधार आरोप लगाते हैं। वे धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करते हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिका के इस फैसले से खफा हुआ इजरायल, बाइडेन ने ऐसा क्या कर दिया, जिसे बौखलाया यहूदी देश

अमेरिकी राष्ट्रपति का विवादित बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कुछ दिन पहले ही भारत समेत चीन, जापान और रूस को जेनोफोबिक कहा था। उन्होंने कहा था कि इसके वजह से उनकी आर्थिक तरक्की नहीं हो पा रही। इस बयान के बाद अब रूस ने भी पन्नू के मामले में अमेरिका को घेरने की कोशिश की है। बता दें कि भारत ने भी इससे पहले पन्नू के असफल हत्या के साजिश के पीछे किसी भी तरह के संबंध होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया था। अमेरिका ने भारत पर आरोप लगाया था कि RAW के एक पूर्व अधिकारी ने निखिल गुप्ता नाम के एक आदमी को पन्नू को मारने की जिम्मेदारी दी थी, जिसके लिए शख्स को 1 लाख डॉलर देने की बात हुई थी।

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में हरियाणा के 2 भाइयों ने मिलकर 1 भारतीय शख्स को उतारा मौत के घाट, वजह जान चौंक जाएंगे आप

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Japan Earthquake: 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका
पाकिस्तानी संसद में गधे के घुसने का वीडियो वायरल, जानें क्या है इसका सच