NASA Alert: पृथ्वी के पास पहुंच रहे हैं दो बड़े क्षुद्र ग्रह, एक ग्रह का डायामीटर 33 फीट

Published : May 07, 2024, 07:16 PM ISTUpdated : May 09, 2024, 10:58 PM IST
asteroids 1

सार

अपोलो ग्रुप के दोनों क्षुद्र ग्रह 2024 जेआर1 और 2024 जेओ2 अत्यधिक स्पीड के साथ अंतरिक्ष में घूम रहे हैं।

NASA Alert: पृथ्वी की ओर आ रहे दो बड़े एस्टरॉयड्स से नासा ने अलर्ट जारी किया है। यह दोनों क्षुद्र ग्रह, पृथ्वी के बेहद पास पहुंच चुके हैं। हालांकि, नासा के वैज्ञानिकों ने कहा कि क्षुद्र ग्रहों के पास आने से पृथ्वी कोई खतरा या यहां रहने वालों के लिए कोई डरने वाली बात नहीं है लेकिन इसकी क्लोज मॉनिटरिंग की आवश्यकता है।

क्षुद्र ग्रह मूलत: स्पेस रॉक्स होते हैं। यह अंतरिक्ष में तैरते रहते हैं। अपोलो ग्रुप के दोनों क्षुद्र ग्रह 2024 जेआर1 और 2024 जेओ2 अत्यधिक स्पीड के साथ अंतरिक्ष में घूम रहे हैं। पहला क्षुद्र ग्रह 2024 जेआर1 करीब 33 फीट यानी 10.14 मीटर के डायमीटर का है।

जबकि अपोलो ग्रुप का दूसरा क्षुद्र ग्रह 2024 जेओ2 पहले वाले से थोड़ा छोटा है। वह करीब 30 फीट के डायामीटर का है। इस दूसरे वाले क्षुद्र ग्रह की स्पीड 51769 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं पहले वाले क्षुद्र ग्रह की रफ्तार 46943 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह पृथ्वी से करीब 295547 किलोमीटर दूर से पास कर जाएगा। 

दो क्षुद्र ग्रहों के पृथ्वी के पास आने से लोगों में किसी प्रकार का खौफ न हो इसके लिए नासा ने आम अपील की है। उसने कहा कि यह क्षुद्र ग्रह अंतरिक्ष विज्ञान का अध्ययन करने वालों के लिए महत्वपूर्ण हैं लेकिन किसी भी आम आदमी या पृथ्वी वासी को इससे खतरा नहीं है। उनको इससे किसी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है। नासा ने बताया कि नासा सहित कई अन्य अंतरिक्ष विज्ञान एजेंसियों व स्पेस साइंटिस्ट इन क्षुद्र ग्रहों पर नजर बनाए हुए हैं। वैज्ञानिक पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं। वह अंतरिक्ष के रहस्यों को इन अध्ययनों के माध्यम से डिकोड करते रहते हैं। कई वैज्ञानिक संस्थान ऐसे हैं जो क्षुद्र ग्रहों का लगातार अध्ययन कर रहे हैं। वह लगातार नासा के साथ मिलकर काम  रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति पद की ली शपथ, पांचवीं बार राष्ट्रपति बनकर बनाया सबसे लंबी अवधि तक शासन का रिकॉर्ड

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 टुकड़ों में बटने जा रहा पाकिस्तान, जानें Shehbaz Sharif सरकार के प्लान की असली कहानी
गोवा नाइटक्लब आग: लूथरा ब्रदर्स की थाईलैंड में हिरासत की पहली तस्वीरें