गुरू नानक के 550वें प्रकाश पर्व पर नेपाल ने तीन स्मृति सिक्के जारी किए

Published : Sep 28, 2019, 06:25 PM IST
गुरू नानक के 550वें प्रकाश पर्व पर नेपाल ने तीन स्मृति सिक्के जारी किए

सार

नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) के गवर्नर चिंरजीवी नेपाल और नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी द्वारा शुक्रवार को संयुक्त रूप से एक सौ, एक हजार और 2500 नेपाली रुपये मूल्य के सिक्के जारी किए।

काठमांडू (Kathmandu). गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर नेपाल ने तीन स्मृति सिक्के जारी किए। कहा जाता है कि गुरुनानक देव ने करीब पांच सौ साल पहले काठमांडू के बाहरी क्षेत्र के बालाजू इलाके का दौरा किया था। नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) के गवर्नर चिंरजीवी नेपाल और नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी द्वारा शुक्रवार को संयुक्त रूप से एक सौ, एक हजार और 2500 नेपाली रुपये मूल्य के सिक्के जारी किए।

नेपाल और सिख धर्म के गहरे संपर्कों को दर्शाता है यह कदम
इंडियाइननेपाल ने एक ट्वीट में कहा कि गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर काठमांडू के होटल अलोफ्ट में "सिख हेरिटेज ऑफ नेपाल" नामक एक किताब का भी विमोचन किया गया। भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि नेपाल के केंद्रीय बैंक द्वारा गुरु नानक के नाम पर सिक्कों को जारी करना नेपाल में गहरे सिख संपर्कों को दिखाता है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नेपाल के सिख समुदाय के लोगों के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

सदियों पुरानी 'सिख पाण्डुलिपियॉं' आज भी संरक्षित
भारतीय राजदूत पुरी ने इस दौरान नेपाल में सिख विरासत के महत्व को रेखांकित करते हुए व्यापक और प्रभावशाली प्रस्तुति दी। काठमांडू के पास बालाजू का नानक मठ है जहां माना जाता है कि पांच सौ साल पहले गुरु नानक देव गए थे। वहां सदियों पुरानी हस्तलिखित सिख पाण्डुलिपियों को संरक्षित किया गया है।
 

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भिखारी पाकिस्तान की एयरलाइंस को क्यों खरीदना चहती है Asim Munir की सेना?
भारतीय टेक कर्मचारियों के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे SHOCKING डिसीजन, होगा बड़ा नुकसान!