कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने किया रिहा, इस वजह से मिला था 'बिकनी किलर' नाम

Published : Dec 21, 2022, 09:23 PM ISTUpdated : Dec 21, 2022, 09:29 PM IST
कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने किया रिहा, इस वजह से मिला था 'बिकनी किलर' नाम

सार

'बिकनी किलर' के नाम से कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने रिहा कर दिया है। उसे जेल से निकलने के 15 दिन के भीतर नेपाल से बाहर भेज दिया जाएगा।   

काठमांडू। 'बिकनी किलर' के नाम से कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज अब जेल से बाहर आ जाएगा। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने उसे रिहा कर दिया है। जज सपना प्रधान मल्ला और तिल प्रसाद श्रेष्ठ की पीठ ने शोभराज की रिहाई का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट के प्रवक्ता बिमल पौडेल ने कहा कि शोभराज ने जेल से रिहा होने के लिए याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उसकी उम्र के आधार पर उसकी रिहाई का आदेश दिया है। 

दरअसल, शोभराज कुख्यात सीरियल किलर है। वह छुट्टी मनाने के लिए घर से निकली लड़कियों की हत्या कर देता था। वह बिकनी पहनने वाली लड़कियों की अधिकतर हत्या करता था, जिसके चलते उसे बिकनी किलर नाम मिला। शोभराज हत्या, चोरी और धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल था। उसे 2003 में नेपाल की यात्रा के दौरान दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई के 15 दिनों के भीतर उसे देश से बाहर भेजने का आदेश दिया है।

19 साल से जेल में बंद था शोभराज
शोभराज 19 साल से नेपाल की जेल में बंद था। उसपर भारत, थाईलैंड, तुर्की, नेपाल और ईरान में 20 से अधिक लोगों की हत्या करने का आरोप लगा है। शोभराज के पिता भारतीय और मां वियतनामी थी। उसपर नेपाल में दो पर्यटकों अमेरिकी नागरिक कोनी जो बोरोनजिच और उसकी कनाडाई प्रेमिका लॉरेंट कैरिएर की हत्या करने का आरोप लगा था। नेपाल की कोर्ट ने शोभराज को 21 साल जेल की सजा दी थी। उसे काठमांडू की सेंट्रल जेल में कैद कर रखा गया था। 

यह भी पढ़ें- कोरोना के इस वेरिएंट ने चीन में बरपाया कहर, इतना खतरनाक कि 18 लोगों को संक्रमित कर सकता है सिर्फ एक मरीज

फ्रांस का नागरिक है शोभराज
शोभराज फ्रांस का नागरिक है। उसने 1970 के दशक में पूरे एशिया में सिलसिलेवार हत्याएं कीं थी। शोभराज हांगकांग से एक फर्जी पहचान के साथ नेपाल गया था। उसे नेपाल की राजधानी काठमांडू में पुलिस ने एक कसीनो से गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें- Covid 19: चीन में इमरजेंसी से हालात, USA में मरीजों की कुल संख्या 100 मिलियन क्रास,भारत में अलर्ट जारी

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bangladesh Election 2026: BNP की बड़ी जीत और तारिक रहमान का PM बनने का रास्ता साफ
Imran Khan Health Update: जेल में गई इमरान खान की आंख की रोशनी, मेडिकल रिपोर्ट चौंकाने वाली