न्यूजीलैंड ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत 100 लोगों पर लगाया प्रतिबंध, नहीं कर पाएंगे यात्रा

Published : Mar 07, 2022, 02:46 PM ISTUpdated : Mar 07, 2022, 02:50 PM IST
न्यूजीलैंड ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत 100 लोगों पर लगाया प्रतिबंध, नहीं कर पाएंगे यात्रा

सार

न्यूजीलैंड ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन सहित रूसी नेतृत्व के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं, जिनकी कुल सूची लगभग 100 रूसियों की है। 

वेलिंग्टन। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) आज 12वें दिन भी जारी है। इसके साथ ही रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का सिलसिला भी जारी है। इसी क्रम में न्यूजीलैंड ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत 100 लोगों के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंधित लोगों की सूची में शामिल लोग न्यूजीलैंड की यात्रा नहीं कर पाएंगे।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि न्यूजीलैंड ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन सहित रूसी नेतृत्व के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं, जिनकी कुल सूची लगभग 100 रूसियों की है। न्यूजीलैंड में प्रतिबंधित लोगों की सूची में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा सहित अन्य शामिल हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न और विदेश मामलों की मंत्री नानैया महुता ने रूसी सरकार के अधिकारियों और यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ लक्षित यात्रा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।"

यह भी पढ़ें-  'हम जाने को तैयार थे, लेकिन यूक्रेन की यूनिवर्सिटी ने हमें नहीं जाने दिया...'

टेक दिग्गज भी रूस पर लगा रहे हैं प्रतिबंध
दुनिया की पांच प्रमुख तकनीकी कंपनियों गूगल, एपल, फेसबुक, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट ने यूक्रेन पर आक्रमण करने पर रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाए हैं। गूगल ने रूस में अपनी सेवाओं में ऑनलाइन विज्ञापन बेचना भी बंद कर दिया है। एपल ने रूस में अपने सभी उत्पादों की बिक्री को निलंबित कर दिया है। एपल पे और अन्य सेवाओं को सीमित कर दिया गया है। 

क्रेडिट कार्ड और भुगतान के क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मास्टरकार्ड और वीजा ने भी रूस में काम बंद कर दिया है। अब रूसी बैंकों द्वारा जारी किए गए वीजा और मास्टरकार्ड देश से बाहर काम नहीं करेंगे। ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने भी यूक्रेन के समर्थन में पश्चिमी देशों की कंपनियों के साथ खड़ा होने का निर्णय ले लिया है। नेटफ्लिक्स ने रूस में अपने सर्विस को सस्पेंड करने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: घायल मासूम बेटे को गोद में लेकर अस्पताल में भागता रहा पिता, पागलों सी हो चुकी थी मां

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Iran Protest: ट्रंप ने डाला आग में घी, ईरानियों को भड़काने बोल गए 1 बड़ी बात
Iran Protest: मौतों का आंकड़ा 2000 के पार, एक साथ 4 मोर्चों पर जंग लड़ रहा ईरान